विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

पीयूष गोयल द्वारा शुरू किया गया अच्छा काम जारी रहेगा : ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह

इस अवसर पर कैबिनेट रैंक में अपनी पदोन्नति के बाद नए रेल मंत्री पीयूष गोयल (पूर्व बिजली मंत्री) भी उपस्थित थे.

पीयूष गोयल द्वारा शुरू किया गया अच्छा काम जारी रहेगा : ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह
राज कुमार सिंह (फाइल फोटो)
  • राज कुमार सिंह ने मंगलवार को को अपना कार्यभार संभाला
  • पूर्ववर्ती पीयूष गोयल द्वारा शुरू किया गया अच्छा काम जारी रहेगा
  • उन्होंने कहा, मेरा प्रयास उनके प्रदर्शन के अपने मानकों को पूरा करना होगा
नई दिल्ली,: ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनके पूर्ववर्ती पीयूष गोयल द्वारा शुरू किया गया अच्छा काम जारी रहेगा और वह भारत को ऊर्जा-अधिशेष बनाने में गोयल द्वारा निर्धारित प्रदर्शन के सभी मानकों को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा, 'मेरा प्रयास उनके प्रदर्शन के अपने मानकों को पूरा करना होगा. बिजली मंत्रालय ने पिछले तीन वर्षो में अच्छा नाम कमाया है. हम इसे बनाए रखेंगे और आगे सुधार करेंगे.'

इस अवसर पर कैबिनेट रैंक में अपनी पदोन्नति के बाद नए रेल मंत्री पीयूष गोयल (पूर्व बिजली मंत्री) भी उपस्थित थे. सिंह ने कहा, 'मैं इस काम को पूरे द्रढ़ संकल्प के साथ करूंगा.'

यह भी पढ़ें : कैबिनेट फेरबदल : जानें किन मंत्रालयों के कद घटाए गए, किन्हें दी गई अहमियत?

सिंह ने बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों में गोयल के काम का जिक्र करते हुए कहा, 'देश अब ऊर्जा-अधिशेष है. उन्होंने यहां शानदार काम किया है.'गोयल के भविष्य के नेतृत्व के बारे में उन्होंने कहा, 'रेलवे में भी काफी कुछ बदलाव होगा.' वहीं, गोयल ने कहा, 'बिजली मंत्रालय की टीम, अधिकारियों समेत और मीडिया के दोस्तों ने मुझे साढ़े तीन सालों से काफी अच्छा समर्थन दिया है.'

VIDEOS : केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार ​
उन्होंने यह भी कहा कि सिंह हमेशा सभी घरों को बिजली उपलब्ध कराने के बारे में चिंतित रहे हैं और उनके नेतृत्व में, अब बिजली मंत्रालय प्रदर्शन और लक्ष्य के नए मानक हासिल करेगा.(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajkumar Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com