विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2025

लखनऊ: चकबंदी यूनियन अध्यक्ष की गोली लगने से मौत, पुलिस को सुसाइड का शक, भाई ने जताई हत्या की आशंका

लखनऊ में चकबंदी यूनियन अध्यक्ष राजकुमार सिंह की गोली लगने से मौत से सनसनी फैल गई. पुलिस सुसाइड का शक जता रही है. लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

लखनऊ: चकबंदी यूनियन अध्यक्ष की गोली लगने से मौत, पुलिस को सुसाइड का शक, भाई ने जताई हत्या की आशंका
चकबंदी यूनियन अध्यक्ष राजकुमार सिंह की फाइल फोटो और उनके भाई.
  • लखनऊ में चकबंदी यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई.
  • राजकुमार सिंह 25 वर्षों से चकबंदी विभाग में यूनियन अध्यक्ष थे और कई नेताओं के ज्योतिषाचार्य माने जाते थे.
  • पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद किया है, लेकिन परिवार के अनुसार उनके पास कोई हथियार नहीं था.
लखनऊ:

Lucknow Rajkumar Singh Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब 52 वर्षीय चकबंदी यूनियन के निर्विरोध अध्यक्ष राजकुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना सामने आई. मृतक के गले में गोली लगने के निशान पाए गए हैं. घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है. राजकुमार सिंह पिछले 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग में यूनियन के अध्यक्ष थे और कई बड़े नेताओं एवं अधिकारियों के ज्योतिषाचार्य भी माने जाते थे.

घर बनवाने के लिए बड़े भाई से हुई पैसों की बातचीत

परिवार के अनुसार, आज सुबह लगभग 11:44 बजे मृतक के बड़े भाई विजय कुमार सिंह की उनसे घर बनवाने के लिए पैसों की ज़रूरत को लेकर बातचीत हुई थी. बड़े भाई ने पूछा था कि "पैसों की ज़रूरत हो तो अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं", जिसके बाद उन्होंने फोन रखकर आराम किया. शाम चार बजे जब विजय कुमार सिंह की नींद खुली, तो उन्होंने अपने भाई को कई बार कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा.

कुछ देर बाद राजकुमार के ड्राइवर केशव का कॉल आया, जिसने घबराहट में बताया कि “भइया की गर्दन से खून बह रहा है.” यह सुनते ही परिवार के लोग तुरंत अंसल सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मौके पर पहुंचे, जहां राजकुमार सिंह मृत मिले.

पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर मिला

मामले में डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली है, लेकिन मृतक के बड़े भाई का कहना है कि “राजकुमार के पास कभी कोई रिवॉल्वर नहीं थी और न ही हमारे परिवार में किसी के पास हथियार है.” अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या. हालांकि पुलिस ने पहली नजर में सुसाइड का शक जताया है.

परिजन सुसाइड की बात को बता रहे गलत

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने सुसाइड के शक की थ्योरी को गलत बताया है. मृतक के भाई ने कहा सुसाइड की बात पर कहा, ऐसा सही नहीं है. वो बड़े जीवट व्यक्ति थे. फिलहाल, पुलिस और फोरेंसिक टीमें हर पहलू से जांच में जुटी हुई हैं. वहीं, अचानक हुई इस घटना से विभाग और मृतक के परिचितों में शोक की लहर है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow, Lucknow Crime, Lucknow Crime News, Chakbandi Union President Rajkumar Singh, Chakbandi Union President Rajkumar Singh Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com