विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2020

CCTV में कैद : छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार को गोली मारी, पांच गिरफ्तार

गाज़ियाबाद में इस पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी. पुलिस ने ना उसमें कार्रवाई की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की. इसके बाद तहरीर देने से नाराज़ बदमाशों ने सोमवार की देर रात पत्रकार को गोली मार दी. 

गाज़ियाबाद:

दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि वह पत्रकारों पर भी गोली चलाने लगे हैं. दरअसल, गाज़ियाबाद में पत्रकार ने अपनी भांजी के छेड़ने की तहरीर पुलिस को दी थी. पुलिस ने ना उसमें कार्रवाई की और ना ही किसी की गिरफ्तारी की. इसके बाद तहरीर देने से नाराज़ बदमाशों ने सोमवार की देर रात पत्रकार को गोली मार दी. पत्रकार जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रहा है. थाना विजयनगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई घटना के संबंध में एसपी सिटी ने बताया  कि इस घटना के मुख्य आरोपी रवि सहित पांच अन्य को गिरफ्तार किया गया है.

घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पांच-छह बदमाश जोशी को घेरकर मार रहे हैं, तभी एक दूसरा अपराधी आता है, और उनके सिर में बिल्कुल करीब से गोली मार देता है. गोली लगने के बाद जोशी जमीन पर गिर जाते हैं और बदमाश भाग जाते हैं. जिसके तुरंत बाद उनकी बेटी पास में आती है और घबराई हुई मदद के लिए चिल्लाती है. 

विक्रम जोशी का कसूर बस इतना था कि उनकी भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा था और उन्होंने उन बदमाशों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी. तहरीर देने से नाराज बदमाशों ने सोमवार रात विक्रम को गोली मार दी. विक्रम के सिर में गोली लगी है वह गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती है. हालांकि पुलिस का कहना है कि जो भी होगा आरोपी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन सवाल ये है कि अगर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद विक्रम आज अस्पताल में भर्ती ना होता.

परिजनों का भी कहना है कि अगर विक्रम की तहरीर पर कार्रवाई होती तो आज यह घटना ना होती. विक्रम की भांजी को लगातार छेड़ा जा रहा था और उसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

गाजियाबाद में बदमाश लगातार हावी हो रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है अब बदमाश पत्रकारों को भी अपना निशाना बनाने लगे हैं. इसके बाद ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं पुलिस की कमजोरी है, जिससे कि बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं जो पत्रकारों को भी निशाना बना रहे हैं.

Video: इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या के साजिश के आरोपी के साथ बीजेपी नेता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Journalist Vikram Joshi, Journalist Shot In Ghaziabad, Ghaziabad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com