विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

गाजियाबाद में इंजीनियर की पत्नी की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में हुई घटना

गाजियाबाद में इंजीनियर की पत्नी की नौवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
गाजियाबाद: सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में एक इंजीनियर की पत्नी की नौवी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि मृतक का पति एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है. रात में उसकी 31 वर्षीय पत्नी मीनू संदिग्ध परिस्थिति में नौवी मंजिल से नीचे गिर गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. पति को हिरासत में लेकर घटनाक्रम के बारे में पूछा जा रहा है. रिपोर्ट के आने के बाद सत्यता का पता चल सकेगा.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Woman Died, Engineer's Wife Dropped From The Ninth Floor, UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com