विज्ञापन

DU की मिरिंडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का प्रदर्शन: थाली बजाकर अधपका और खराब खाना मिलने का किया विरोध

DU Miranda House Girls Hostel: छात्राओं ने मिरांडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल के मेस के बाहर थालियां बजाकर अपना विरोध जताया. इस दौरान नारेबाजी भी की. छात्राओं का आरोप है कि उन्हें कई दिनों से अधपका और खराब खाना परोसा जा रहा है. 

DU की मिरिंडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का प्रदर्शन: थाली बजाकर अधपका और खराब खाना मिलने का किया विरोध
छात्राओं ने थाली बजाकर मेस के बाहर किया विरोध-प्रदर्शन

DU Mirinda House Girls Hostel Students Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल में खराब गुणवत्ता वाले भोजन, एलपीजी संकट और मेस के कुप्रबंधन के खिलाफ छात्राओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया है. छात्राओं ने खाली थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान नारेबाजी कर रूखी रोटी और अधपका खाना मिलने की शिकायत की है. उनका कहना है कि उन्हें कई दिनों से अधपका और खराब खाना परोसा जा रहा है. 

छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से खराब खाना मिल रहा है. उनका कहना है कि हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता पहले से ही खराब थी, लेकिन एलपीजी संकट के बाद स्थिति और बिगड़ गई है. कई बार उन्हें केवल स्नैक्स या रूखी रोटी पर निर्भर रहना पड़ रहा है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. प्रदर्शनकारी छात्राओं ने साफ कहा कि उन्हें पौष्टिक और सही तरीके से पका हुआ भोजन मिलना चाहिए.

DU Miranda House Girls Hostel:

DU Miranda House Girls Hostel:  छात्राओं ने मेस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

छात्राओं ने थाली बजाकर किया विरोध

छात्राओं ने मेस के बाहर थालियां बजाकर अपना विरोध जताया. हालांकि कॉलेज प्रशासन ने खराब खाने के आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उठाई गई चिंताओं का समाधान किया जा रहा है. छात्राओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी बुनियादी जरूरतें (पौष्टिक भोजन) सम्मानजनक तरीके से पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

DUSU सचिव के साथ प्रदर्शनकारी छात्राओं की झड़प

हालांकि प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला. देर रात तक चले इस प्रदर्शन में पूर्व DUSU सचिव अपराजिता ठाकुर की मिरांडा हाउस हॉस्टल के बाहर प्रदर्शनकारी छात्राओं से झड़प हो गई. इतना ही नहीं छात्राओं ने DUSU सह सचिव दीपिका झा को भी वहां से उल्टे पांव लौटा दिया. 

दिल्ली से अनिल कुमार अत्री की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: राम अवतार जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका, तीन सप्ताह के भीतर करना होगा सरेंडर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com