- आधी रात से हो रही है बूंदाबादी
- प्रदूषण से निजात दिलाएगी ये बारिश
- दिल्ली एनसीआर में बढ़ जाएगी सर्दी
दिल्ली में आधी रात से हो रही बारिश के बाद तापमान में पहले के मुताबिक अधिक गिरावट होने का अनुमान है. शनिवार की धुंध को देखते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि शनिवार शाम के बाद तेज हवाएं व गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. रविवार सुबह हुई हल्की बौछार से तापमान में तेजी से गिरावट महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 7 जनवरी तक अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने 9-10 जनवरी तक अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है.
Delhi: Drizzling in parts of the national capital; #visuals from near Press Club of India and Rajpath pic.twitter.com/ZVsGbTXfNf
— ANI (@ANI) January 6, 2019
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बारिश से दिल्ली और आस-पास इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी. अभी तक इलाकों में घना कोहरा कम ही देखने को मिला है जो कि अब और बढ़ जाएगा. उधर यही बारिश दिल्ली को प्रदूषण से भी निजात दिलाएगी. अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद हवाओं की दिशा में एक बार फिर बदलाव होगा.
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर, ट्रकों के प्रवेश पर 24 घंटे की पाबंदी
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है.
जम्मू कश्मीर
जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में भारी बर्फबारी के चलते शनिवार से माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर और केबल कार सेवा बंद कर दी गईं हैं. अधिकारियों ने कहा कि त्रिकुटा पहाड़ी पर बर्फबारी के बाद कटरा आधार शिविर से मंदिर के लिए सेवाएं बंद कर दी गईं. एक अधिकारी ने कहा, "सेवाएं अस्थायी रूप से बंद की गई हैं. मौसम में सुधार के बाद सेवाएं फिर से शुरू होंगी" वहीं श्रीनगर में भारी बर्फबारी के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार दोपहर बाद उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हुआ था. आज का मौसम देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि परिचालन फिर से बधित हो सकता है.
Video: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में जम गई डल झील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं