विज्ञापन

नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, भारत मंडपम-जनपथ समेत 35 सड़कों पर 6 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन

Delhi Traffic Today: दिल्ली के ट्रैफिक पर ब्रिक्स समिट 2026 का असर दिखेगा. 11 सितंबर के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्रैफिक का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. ऐसे में दिल्ली वाले आज घर से निकलने से पहले अपना रूट देखे.

नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, भारत मंडपम-जनपथ समेत 35 सड़कों पर 6 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन
दिल्ली में आज ट्रैफिक रूट बदले
  • ब्रिक्स समिट 2026 के चलते दिल्ली में 11 सितंबर की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है.
  • आज दिल्ली में 35 सड़कों पर 6 घंटे रूट डायवर्जन रहेगा, जिसमें दिल्ली की प्रमुख सड़कें शामिल हैं.
  • दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद जाने वालों के लिए आज मेट्रो सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है.
नई दिल्ली:

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से 11 सितंबर शुक्रवार की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी हो गई है. आज दिल्ली के प्रमुख रास्तों पर दोपहर 2 बजे से रात 8 बजकर 30 मिनट तक ट्रैफिक को पूरी तरह से डायवर्ट किया जाएगा और यहां पर आवाजाही पूरी तरह से नियंत्रित रहेगी. दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह घर से निकलने से पहले एक बार अपना रूट जरूर देंखे और उसी हिसाब से यात्रा शुरू करें. जबकि घर से निकलते समय एक्स्ट्रा टाइम भी लेकर चले, इसके अलावा निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट खास तौर पर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. विदेशी मेहमानों के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था के चलते वीवीआईपी इलाकों में आज प्रमुख सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित की गई है. 

दिल्ली में आज यहां ट्रैफिक रूट बदला 

नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक रूट बदला गया है. 11 सितंबर को प्रमुख रूप सेसरदार पटेल मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, अशोका रोड, मथुरा रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, बाराखम्बा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर और मदर टेरेसा क्रीसेंट. आज प्रमुख रूप से ट्रैफिक बाधित रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में इन मार्गों पर एंट्री रहेगी बंद

दिल्ली में आज कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी हेक्सागन की तरफ एंट्री पूरी तरह से रोक दी गई है. जबकि पटेल चौक से विंडसर प्लेस और फिर यहां से संसद मार्ग तक गाड़ियों को एंट्री नहीं दी जाएगी. इसी तरह से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक से डब्ल्यू पॉइंट से मथुरा रोड की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी. मदर टेरेसा क्रीसेंट, तालकटोरा रोड, गोल चक्कर रोड भी बंद रहेगा. मीर दर्द चौक से महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग पर भी ट्रैफिक बदला गया है.

दिल्ली में इन मार्गों का कीजिए इस्तेमाल 

सुगम आवाजाही के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. यात्री ईस्ट, नॉर्थ और साउथ दिल्ली की तरफ जाने के लिए BSZ मार्ग, IP मार्ग, DDU मार्ग, पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड और बाबा खड़क सिंह मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.

ये वीडियो भी देखिए. 

दिल्ली वाले मेट्रो पर करें फोकस 

दिल्ली के लोगों को आज निजी वाहनों से जाने की जगह मेट्रो का ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. क्योंकि मेट्रो बिना किसी बाधा के पूरी क्षमता के साथ दिनभर काम करेगा. इसके अलावा, जिन यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली स्टेशन या इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाना है, उन्हें घर से कम से कम 1 से 2 घंटे का एक्सट्रा समय लेकर निकलना होगा. ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. 

नोएडा से दिल्ली ट्रैफिक पर भी असर 

11 सितंबर को दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाले जाने वाली सड़कों पर भी BRICS समिट का असर दिखेगा. दिल्ली की एडवाइजरी के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में ट्रैफिक का असर दिखेगा. डीएनडी फ्लाईवे  खास तौर पर सेंट्रल और साउथ दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहनों को भारी चेकिंग और वीवीआईपी काफिलों का सामना करना पड़ेगा. कालिंदी कुंज मार्ग, गाजीपुर-एनएच-24 बॉर्डर पर भी असर दिखेगा. नोएडा के लोग भी दिल्ली जाने के लिए मेट्रो का सबसे आसान उपाय पकड़ सकते हैं, जहां ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन का इ्स्तेमाल कर दिल्ली आसानी से कम समय में पहुंचा जा सकता है.

ये भी पढे़ंः BRICS Summit 2026: दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 7 हजार जवान तैनात; 35 सड़कों पर ट्रैफिक प्लान लागू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Today, Delhi Traffic Advisories, BRICS Summit 2026, Delhi Traffic, Delhi Traffic News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com