प्रतीकात्मक फोटो
- पहाड़ों में बर्फबारी का दिल्ली पर दिखने लगा असर
- पारा सामान्य से नीचे पहुंचा
- आर्द्रता का स्तर 88 और 32 प्रतिशत के बीच रहा
नई दिल्ली:
पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिल्ली पर पड़ने लगा है. राष्ट्रीय राजधानी में ठंडी हवाओं के चलने से शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था.
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम और आसपास के इलाके में हुई बर्फबारी, देखें-VIDEO
आर्द्रता का स्तर 88 और 32 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान के साफ रहने और सुबह में धुंध छाए रहने की संभावना जताई है. विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
VIDEO: हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.5 और अधिकतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Temperature, Snowfall