विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

दिल्ली की हवा हुई खतरनाक, बारिश से राहत मिलने की संभावना

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को हवा की धीमी रफ्तार के चलते ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई जबकि अधिकारियों ने अगले दो दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली की हवा हुई खतरनाक, बारिश से राहत मिलने की संभावना
दिल्ली की हवा की स्थिति हुई गंभीर
  • शनिवार को दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई
  • एनसीआर में भी हवा की स्थिति गंभीर दर्ज की गई
  • अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को हवा की धीमी रफ्तार के चलते ‘गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई जबकि अधिकारियों ने अगले दो दिनों में बारिश होने का अनुमान जताया है. इससे प्रदूषण का स्तर घटने की संभावना है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शहर का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 423 था जो ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है. सीपीसीबी ने बताया कि 24 इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर' दर्ज की गई जबकि सात में यह ‘बेहद खराब' रही. दिल्ली के अलावा एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' दर्ज की गई है. 

उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश से बढेगी ठंड, दिल्ली में घना कोहरा बढ़ायेगा पॉल्यूशन

सीपीसीबी के मुताबिक, हवा में अतिसूक्ष्म कणों पीएम 2.5 का स्तर 287 जबकि पीएम 10 का स्तर 443 दर्ज किया गया. केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने कहा कि अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे वायु गुणवत्ता सुधर सकती है.

दिल्लीवालों सावधान: और जहरीली हो गई राजधानी की हवा, पांच दिन तक न निकलें घर से बाहर

सफर ने कहा, “अगर बारिश नहीं होती है तो अगले तीन दिनों में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के साथ कुल वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है. अन्य मौसमी स्थितियां भी अनुकूल नहीं हैं. हालांकि कोहरे की स्थितियों के अब छंटने की संभावना है.” ‘गंभीर' श्रेणी में पहुंचने से पहले शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब' रही. हवा की तेज गति की वजह से हवा कुछ साफ हुई थी और बुधवार और बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com