विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 3 घंटे के अभियान में 55 बदमाश गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 और 12 अगस्त की रात विशेष जनरल गश्त अभियान चलाया. पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में सभी 15 जिलों में बड़े पैमाने पर चेकिंग और निगरानी की गई.

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 3 घंटे के अभियान में 55 बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली में पुलिस का जांच अभियान

स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने व्यापक जनरल गश्त अभियान चलाया. यह अभियान 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात 11 बजे से 2 बजे तक दिल्ली के सभी 15 पुलिस जिलों में एक साथ संचालित किया गया. पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान में विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों के बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया. वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया.

अभियान के दौरान रणनीतिक स्थानों पर चेकपॉइंट और बैरिकेड लगाए गए तथा वाहनों की सघन जांच की गई. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कई निवारक कार्रवाइयां भी कीं. इस दौरान धारा 65 के तहत 18,537 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि धारा 66 के अंतर्गत 2,409 लोगों पर कार्रवाई हुई. इसके अलावा बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत 446 और धारा 126/169 के तहत 44 मामले दर्ज किए गए.

दिल्ली पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 40A/40B के तहत 917 मामले दर्ज किए, जबकि आर्म्स एक्ट के तहत 21 मामले सामने आए. अभियान के दौरान 2,780 बदमाशों की जांच की गई और 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कुल 22,774 वाहनों की जांच भी की गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, अपराध पर रोक लगाना, पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना था.

ये भी पढ़ें : 70 लाख तक में बिकती थी JPSC जॉब, SC-ST को डिस्काउंट... CID के सामने तोते की तरह बोला अभय तिवारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com