विज्ञापन

NEET UG: MCC ने दिल्ली में 85% कोटा रजिस्ट्रेशन के लिए जारी की एडवाइजरी, उम्मीदवारों को दिया एक और मौका

NEET UG 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने दिल्ली की 85% कोटा सीटों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. ये एडवाइजरी उन कैंडिडेट्स के लिए जारी की गई है, जो शुरू में दिल्ली की कोटा सीटों को नहीं चुन पाए थे.

NEET UG: MCC ने दिल्ली में 85% कोटा रजिस्ट्रेशन के लिए जारी की एडवाइजरी, उम्मीदवारों को दिया एक और मौका
राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 17 अगस्त, 2026 को घोषित किए जाएंगे.

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग को लेकर एडवाइजरी जारी की है. ये एडवाइजरी उन कैंडिडेट्स के लिए जारी की गई है, जो शुरुआती रजिस्ट्रेशन के दौरान दिल्ली की 85% कोटा सीटों को नहीं चुन पाए थे. ऐसे कैंडिडेट्स को अब एक और मौका दिया जा रहा है. ऐसे कैंडिडेट्स अपना रजिस्ट्रेशन अनलॉक कर सकते हैं और दिल्ली कोटे के तहत DU/IP (VMMC/RML), MBBS, BDS और BSc नर्सिंग सीटों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. 

जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन के समय दिल्ली कोटा नहीं चुना था, वे नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन कर, अब अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. यहां UG काउंसलिंग 2026 सेक्शन होगा. इसपर क्लिक कर लॉग इन करें.
  3. अपने रजिस्ट्रेशन को अनलॉक करने के लिए 'रजिस्ट्रेशन अनलॉकिंग' विकल्प का चुने.
  4. 'क्वालिफिकेशन' सेक्शन में जाएं.
  5. 'अप्लाई फॉर सेक्शन' चुनें.
  6. दिल्ली की जिन सीटों को चुनना चाहते हैं, चेक करें
  7. कोटा चुने और आवेदन सबमिट करें.
  8. अपनी पसंद भरें और सबमिट करें.

इसके अलावा MCC ने 85% दिल्ली कोटा के तहत अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 'चिल्ड्रन एंड विडो' (CW) कैटेगरी के योग्य उम्मीदवारों की एक सप्लीमेंट्री लिस्ट भी जारी की है. इस लिस्ट में MBBS, BDS, BAMS, BUMS और BHMS जैसे कोर्स शामिल हैं.

कब आएगा राउंड 1 का रिजल्ट

राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट के नतीजे 17 अगस्त, 2026 को घोषित किए जाएंगे. वहीं  आवेदन करते हुए अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी होती है, तो वो हेल्पलाइन नंबर 7824848020 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा mcc2026@gov.in पर ईमेल भी भेज सकता है. 

ये भी पढ़ें-UGC NET आंसर की कभी भी हो सकती है जारी, जानें ड्रॉप होने वाले सवालों के नंबर कैसे मिलेंगे?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com