विज्ञापन

बिहार सरकार के मंत्री के घर चोरी, 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख कैश गायब, छठ मनाने गांव गया था परिवार

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी में बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर के सरकारी आवास में चोरी की बड़ी वारदात हुई है. छठ पर्व के दौरान घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर करीब 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. पुलिस ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और टावर डंप की मदद से जांच शुरू कर दी है.

NDTV

पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी के मकान नंबर B-20 में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. ये आवास बिहार सरकार में मंत्री संजय टाइगर का है. 14 और 15 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने मंत्री के आवास को निशाना बनाया. घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. मंत्री और उनके भाई छठ पर्व मनाने अपने पैतृक गांव गए हुए थे.

सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच पुलिस को चोरी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल पर FSL की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया. इसके साथ ही टावर डंप के जरिए भी जांच की जा रही है.

600 ग्राम सोना,2 किलो चांदी और कैश

परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के मुताबिक, घर से करीब 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है.

पुलिस के मुताबिक, मकान स्टैंड-अलोन होने के कारण आसपास लोगों की आवाजाही कम थी. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले घर की रेकी की और मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: लड़की को बेरहमी से पीटा, फिर घसीटते हुए चेंजिंग रूम में ले गया... मोती नगर हत्याकांड का खौफनाक CCTV आया सामने!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Sanjay Tiger, Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com