विज्ञापन

दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, गुरु रंधावा के जिम पर की थी फायरिंग

जिम पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी और सलमान खान से गुरु रंधावा की नजदीकी होने के चलते गोलियां चलवाई थीं.

दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, गुरु रंधावा के जिम पर की थी फायरिंग
पश्चिम विहार इलाके में पुलिस की हुई लॉरेंश के शूटरों से मुठभेड़.
  • 11 जून की सुबह गुरु रंधावा के जिम पर हुई थी फायरिंग.
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी.
  • दो शूटरों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी.

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करने वाले दोनों मुख्य शूटर्स का एनकाउंटर हुआ है. मुठभेड़ के दौरान इनके पैरों में गोली लगी है.  दोनों के पास से पुलिस ने पाकिस्तान में बने हथियार भी बरामद किए हैं. आरोपियों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार, सोनीपत जिले (हरियाणा) के रहने वाले दोनों शूटर बुधवार देर रात को एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से बाइक पर में पश्चिमी विहार में घूम रहे थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को इनके बारे में पता चल गया तो घेराबंदी शुरू कर दी.

जब पुलिस ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई. दोनों आरोपी लॉरेंश बिश्नोई अनिल पंडित गैंग से जुड़े है.

लॉरेंस विश्रोनोई गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

पश्चिमा विहार स्थित 24HS फिटनेस जिम के बाहर 11 जून सुबह करीब 4 बजे फायरिंग की गई थी. फायरिंग के बाद मौके से 7 खाली कारतूस बरामद हुए थे. हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी. जांच के दौरान सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित उर्फ अनिल पंडित USA की एक पोस्ट सामने आई, जिसमें उसने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी.

पोस्ट में दावा किया गया था कि यह वारदात लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से कराई गई. साथ ही बताया कि सलमान खान से गुरु रंधावा की नजदीकी होने के चलते गोलियां चलवाई थीं. 

दो शूटर पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने हकीकत और सागर से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शूटरों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के रहने वाले 19 साल के अरमान और 21 साल के तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू के रूप में हुई थी. पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में फायरिंग की वारदात में अपनी भूमिका कबूल की. मामले में बाकी शूटर फरार चल रहे थे.

ये भी पढ़ें- हिट एंड रन से थर्राई दिल्ली, बस ने एक टैक्सी को मारी टक्कर, फिर तीन बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Randhawa Gym Firing, Delhi Police Encounter, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com