विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2017

पुलिस की कामयाबी : दिल्ली में 40 पिस्टल के साथ 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस की कामयाबी : दिल्ली में 40 पिस्टल के साथ 2 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने अपराधियों ने बरामद किया हथियारों का जखीरा.
  • दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया
  • पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 लोगों को पकड़ा
  • पहचान : मुंगेर का दीपक साहा और मेरठ का साजिद
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों का एक बड़ा ज़खीरा बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग दिल्ली में अवैध हथियारों का जखीरा लेकर आने वाले हैं. इसी सूचना पर काम करते हुए पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 लोगों को पकड़ा जिनकी पहचान मुंगेर के दीपक साहा और मेरठ के साजिद के रूप में हुई. इनके पास मिले बैग से 40 सेमिऑटोमैटिक पिस्टल भी बरामद हुईं हैं.

दोनों ने पूछताछ में बताया कि ये हथियार वे बिहार के मुंगेर से लाये हैं और अब तक 300 से ज्यादा हथियार दिल्ली ला चुके हैं. इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली और एनसीआर के बड़े गैंगस्टर्स को होनी थी. दीपक बीते साल भी दिल्ली में गिरफ्तार हो चुका है.

डीसीपी क्राइम मधुर वर्मा के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए ये लोग हथियार लेकर ट्रेन के एसी1 या एसी2 कोच में ही सफर करते थे. इस मामले में मेरठ के एक बड़े अपराधी की तलाश की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Munger, Delhi Police, Illegal Weapons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com