विज्ञापन

दिल्ली में रिंग रोड, कालिंदी कुंज, मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेंग रही गाड़ियां, NCR में रक्षाबंधन पर भारी ट्रैफिक जाम

Delhi-NCR Traffic Jam: दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर भारी ट्रैपिक जाम देखा जा रहा है. रिंग रोड, दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेसवे, MB रोड, कालिंदी कुंज रोड पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है. जिससे लग देरी से अपने घरों तक पहुंच पा रहे हैं.

दिल्ली में रिंग रोड, कालिंदी कुंज, मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेंग रही गाड़ियां, NCR में रक्षाबंधन पर भारी ट्रैफिक जाम
दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन पर भारी ट्रैफिक जाम
नई दिल्ली:

रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली-NCR में लंबा ट्रैफिक जाम है. रिंग रोड, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एमपी रोड, कालिंदी कुंज, प्रगति मैदान और अक्षरधाम में लंबा ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है. यहां बड़ी संख्या में गाड़ियों की कतारें देखी जा रही हैं. सुबह से ही यह स्थिति बनी हुई है.  गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही थीं और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं. दिल्ली में रक्षाबंधन से एक दिन पहले भी भारी जाम देखा गया था. जबकि आज भी सुबह से यही स्थिति बनी हुई है.

दिल्ली में इन इलाकों में ट्रैफिक जाम

दिल्ली में छतरपुर इलाके में एमबी रोड, लाडो सराय, ओल्ड एमबी रोड पर सबसे ज्यादा असर देखा गया है. यहां ट्रैफिक सिग्नल पर भी की स्थिति बन रही है. लोगों ने शिकायत की कि बसें रेड लाइट तोड़ रही थीं और जेबरा क्रॉसिंग पर पैदल चलने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रही थीं. कालिंदी कुंज भी जाम भी बढ़ गया है, लोगों ने दिल्ली की तरफ ट्रैफिक जाम की सूचना दी और बताया कि इस रास्ते पर जाम लगना रोज की बात हो गई है. 

प्रगति मैदान-अक्षरधाम के पास भी ट्रैफिक

प्रगति मैदान और अक्षरधाम के आसपास भी ट्रैफिक जाम देखा गया, जबकि त्योहार से पहले बढ़ी हुई आवाजाही के बीच गीता कॉलोनी रोड के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी गाड़ियां धीमी गति से चल रही थीं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 27 और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के जश्न को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें आनंद विहार ISBT, रोड नंबर 56, NH-9 और विकास मार्ग के आसपास पैदल चलने वालों और गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने की चेतावनी दी गई थी. 

दिल्ली मेट्रो में भी भीड़ 

लोगों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक ​​हो सके इन रास्तों से बचें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. सड़कों पर बढ़े ट्रैफिक के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो में भी भीड़ देखी गई है. त्योहार से पहले यात्रा करने वाले लोगों की वजह से कई स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही. गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल करने और जाम कम करने के लिए जाम-प्रोन इलाकों में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और अन्य टीमें तैनात हैं.

ये भी पढे़ंः दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश ताक पर, लाल किले के सामने सड़क पर अवैध पार्किंग, संवेदनशील इलाके की सुरक्षा में कोताही

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic, Delhi Traffic Jam, Delhi Traffic Jams, Raksha Bandhan Muhurat, Delhi Meerut Expressway Jam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com