Disputes over Garbage: राजधानी दिल्ली में होली के दिन वाटर बलून फेंकने के बाद हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की दर्दनाक हत्या का मामला अभी थमा नहीं था कि अब नॉर्थ-बेस्ट दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. कूड़े को लेकर छिड़ा मामला इतना तूल पकड़ गया कि पड़ोसी ने चाकू से गोद-गोदकर बिल्डिंग में रह रहे एक युवक को मार डाला.
ये भी पढ़ें-खरगोन व्यापारी के घर अंधाधुंध गोलीबारी, फिर 10 करोड़ रुपए मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे तार
खून-खराबे में बदली बिल्डिंग की सीढ़ी पर कचरा फेंकने को लेकर हुई मामूली झड़प
रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के राजपुरा, गुड़मंडी में बिल्डिंग की सीढ़ियों पर कचरा फेंकने को लेकर मामूली झड़प देखते ही देखते झड़प खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. वारदात में मारे गए 24 वर्षीय सुमित की पड़ोसी 18 वर्षीय सूरज के बीच कचरे को लेकर तीखी बहस हुई. बहस के बीच ही आरोपी कमरे से चाकू निकाल लाया और मृतक की पीठ पर कई वार कर दिए, जिससे गंभीर रूप से घायल मृतक की मौत हो गई.
चाकू से ताबड़तोड़ हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को डाक्टरों मृत घोषित किया
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी सूरज के चाकू से किए गए जानलेवा हमले में मृतक का भाई अमित कुमार भी घायल हो गया. मृतक का भाई बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था और आरोपी ने मृतक के भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है घायल सुमित को आनन-फानन में हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: मगरमच्छ को बनाया खिलौना, पूंछ पकड़कर वीडियो बनाने लगे युवा, वायरल हो रही हैरतअंगेज REEL
कचरा फेंकने के विवाद में हत्यारोपी सूरज मकान से चाकू ले आया और हमला कर दिया
बहन के मुताबिक हत्यारोपी के पिता के गला दबाने से उसकी मां की हालत बिगड़ गई थी. उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था. यह देख मृतक के बड़े भाई ने कहा कि, 'पहले मम्मी को छुड़ा, पहले मम्मी को छुड़ा' पीड़िता ने बताया कि जब वह मम्मी को छुड़ा रही थी, इतने में हत्यारोपी सूरज अपने मकान से चाकू ले आया और सुमित पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसका भाई लगभघ अधमरा हो गया था.
हत्यारोपी सूरज और उसके परिवार ने मृतक की बहन, भाभी और मां से भी की मारपीट
चाकू के ताबड़तोड़ हमले से बुरी तरह घायल हुए मृतक सुमित को लगातार खून बह रहा था और ज्यादा खून बह जाने से उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी. पीड़िता के मुताबिक उसकी बहन और भाभी सुमित के शरीर से बह रहे खून को रोकने के लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन हत्यारोपी सूरज और उसका परिवार की इंसानियत नहीं जागी. वो उसकी भाभी और बहन से भी मारपीट करने लगे.
ये भी पढ़ें-अब साधु-संतों के लिए अनिवार्य हुआ AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

बिल्डिंग जहां सीढ़ी पर हुआ खूनी संघर्ष
त्वरित कार्रवाई करते हुए मॉडल टाउन पुलिस ने हत्यारोपी सूरज को हिरासत में ले लिया
गौरतलब है चश्मदीद अमित कुमार के बयान के आधार पर मॉडल टाउन थाना पुलिस ने BNS की धारा 103(1)/3(4) के तहत प्राथमिकी संख्या 67/26 दर्ज करते हुए आरोपी सूरज को हिरासत में ले लिया. वारदात की तहकीकात में जुटी क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं