विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ अरुण जेटली की मानहानि का केस बंद: साझा अपील पर कोर्ट का फैसला

रविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ मानहानि के केस में अरुण जेटली और अरविंद की साझा अपील कोर्ट में स्वीकार कर ली गई है.

अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ अरुण जेटली की मानहानि का केस बंद: साझा अपील पर कोर्ट का फैसला
अरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली से माफी मांग ली है.
  • अरविंद केजरीवाल ने जेटली से माफी मांग ली है
  • जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे
  • डीडीसीए से जुड़े से आरोप
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल  ने बीजेपी नेता और केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है. अरविंद केजरीवाल व अन्य के खिलाफ मानहानि के केस में अरुण जेटली और अरविंद की साझा अपील कोर्ट में स्वीकार कर ली गई है. उच्च न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा माफी मांगने के बाद मानहानि के मुकदमे की सुनवाई बंद कर दी. कोर्ट ने यह फैसला वित्तमंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल की माफी स्वीकार करने के बाद लिया.

अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशुतोष ने संयुक्त रूप से चिट्ठी लिखकर सोमवार को माफी मांग ली थी. जेटली माफीनामे से सहमत हुए. इसी के बाद कहा जा रहा था कि जेटली मानहानि का केस वापस ले सकते हैं. लेकिन, यह भी खबई आई कि अगर ऐसा हुआ तब कोर्ट फाइन लगा सकती है. लेकिन बाद में दोनों की ओर से कोर्ट में साझा अपील दायर की गई है. बदली हुई परिस्थिति में कोर्ट से फैसला लेने के लिए कहा गया है. 

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए में घोटाले के आरोप लगाने पर अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा के अलावा कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी को बतौर आरोपी समन जारी किए थे. बाद में आरोपियों ने कोर्ट से जमानत ले ली थी. इसके अलावा अरुण जेटली ने दिल्ली हाईकोर्ट में दस करोड़ रुपये के सिविल मानहानि का मामला भी दाखिल कराया है. 
 

Delhi CM Arvind Kejriwal, AAP leaders Sanjay Singh and Ashutosh in a joint letter have apologized to Union Finance Minister Arun Jaitley in the defamation case he had filed against them: Sources pic.twitter.com/YMjuY7WiNo

— ANI (@ANI) April 2, 2018

अरुण जेटली भी अरविंद केजरीवाल को माफ करने को तैयार, पर उनकी ये है शर्त: सूत्र

मानहानि के मुकदमे में उस समय नया मोड़ आ गया जब अरविंद केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने कोर्ट में बहस के दौरान 'अपमानजनक' भाषा का इस्तेमाल किया. जब इस पर जेटली ने एक और मानहानि का मुकदमा कर दिया तो राम जेठमलानी ने यह कह दिया ऐसा करने के लिए उनके मुवक्किल ने कहा था और इसके बाद उन्होंने मुकदमा छोड़ दिया. 

 

Delhi CM Arvind Kejriwal, AAP leaders Sanjay Singh,Ashutosh and Raghav Chadha apologize to Union Finance Minister Arun Jaitley in the defamation case he had filed against them pic.twitter.com/CJFqxVD738

— ANI (@ANI) April 2, 2018

वीडियो : केजरीवाल ने सिब्बल और गडकरी से भी मांगी

उस समय राम जेठमलानी ने एनडीटीवी इंडिया से बात करते हुए पुष्टि की और कहा कि अब मैं उनका वकील नही हूं. कारण पूछे जाने पर वह बोले, ये क्लाइंट का अधिकार है कि उसको कोई वकील चाहिए या नहीं. उन्होंने खुद जाकर अरुण जेटली के साथ सेटलमेंट किया ताकि वे केस वापस ले लें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arun Jailtey, Defamation Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com