विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रमोद मिश्रा बीती रात अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर बैठे थे. अचानक वह असंतुलित होकर नीचे गिर गए. 

नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • नोएडा सेक्टर-39 के सलारपुर कॉलोनी की घटना
  • गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • मृतक की पत्नी के अनुसार नशे के आदी थे प्रमोद
नोएडा: नोएडा थाना सेक्टर-39 के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की बीती रात घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर जाने से मौत हो गई. थाना सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रमोद मिश्रा बीती रात अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर बैठे थे. अचानक वह असंतुलित होकर नीचे गिर गए. 

यह भी पढ़ें : ब्रिटेन में लॉड स्वराज पॉल के बेटे की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

वीडियो देखें : मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलने पर राज्यसभा में हंगामा



नशे के आदी थे प्रमोद
गंभीर हालत में उनकी पत्नी प्रभावती ने उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी के अनुसार प्रमोद नशे के आदी थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com