विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

मुख्य सचिव से बदसलूकी मामला : 'आप' विधायकों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट शेफाली बरनाला टंडन ने विधायकों की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाते हुए उन्हें मंडोली जेल भेज दिया.

मुख्य सचिव से बदसलूकी मामला : 'आप' विधायकों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई
'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली की एक अदालत ने 'आप' के दो विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी है. दोनों विधायकों को दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित हाथापाई मामले में गिरफ्तार किया गया था. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट शेफाली बरनाला टंडन ने विधायकों की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक बढ़ाते हुए उन्हें मंडोली जेल भेज दिया. न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर उन्हें अदालतमें पेश किया गया था.

यह भी पढ़ें : अफसरों में फूट, केजरीवाल बोले- जिद्दी हो सकता हूं लेकिन हिंसात्मक नहीं

अदालती सूत्रों के मुताबिक मामले पर अगली सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में होगी. खान और जारवाल को अदालत ने 22 फरवरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अदालत ने इस मामले को बेहद 'संवेदनशील' करार दिया था. 
अगले ही दिन उनकी जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दी गईं थीं. अदालत ने यह माना था कि पहली नजर में परिस्थितियों से यह पता चलता है कि मामला 'पूर्वनियोजित आपराधिक साजिश' का है.

VIDEO : अंशु प्रकाश से मारपीट मामला, घटना वाले कमरे में नहीं था CCTV


सत्र अदालत ने भी जारवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था. जारवाल ने मजिस्ट्रेटी अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए सत्र अदालत का रुख किया था. इसके बाद दोनों विधायकों ने उच्च न्यायालय का रुख किया था, जहां उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होना बाकी है.

(इनपुट : भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CS Assault Case, AAP MLAs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com