- दिल्ली थप्पड़ कांड में अबतक पुलिस को मिली हैं 5 शिकायत
- दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने साहिब सिंह को मारा था थप्पड़
- दिल्ली की मंत्री के तरफ से दो कार्यकर्ताओं ने दी है शिकायत
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद में अभी तक पुलिस को कुल 5 शिकायत मिली है. इन शिकायतों में एक मामला आप विधायक जरनैल सिंह के सहयोगी साहिब सिंह ने दी है. इस बीच जानकारी मिली है कि जिस साहिब सिंह को प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारा है उनके खिलाफ पहले से तिलक नगर थाने में एक एमसीडी कर्मचारी से मारपीट का मामला दर्ज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 जून 2026 को दर्ज FIR में आरोप है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पर तैनात MCD कर्मचारी धन बहादुर के साथ विवाद के बाद मारपीट की गई थी. घटना से जुड़े CCTV फुटेज में भी कथित मारपीट कैद होने की बात कही गई है.
मारपीट के खिलाफ पुलिस को मिली 5 शिकायत
दिल्ली तिलक नगर सड़क विवाद मामला में पुलिस को कुल 5 शिकायत मिली है. एक शिकायत जरनैल सिंह के सहयोगी साहिब सिंह ने दी है. इसके अलावा दो शिकायत PWD के इंजीनियरों कर्मियों की तरफ से जरनैल सिंह और अन्य के खिलाफ दी गई है. वहीं दो शिकायत बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरफ से दी गई है. ये शिकायत मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ हुई बदसलूकी को लेकर है.
तिलक मार्ग थाने में दर्ज शिकायत
सभी पांच शिकायत दिल्ली के विकासपुरी और तिलक मार्ग थाने में दी गई है. सभी शिकायत पर दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. किसी भी शिकायत पर फिलहाल कोई FIR दर्ज नही हुई है. दोनों तरफ की सड़क विकासपुरी थाने के अंतर्गत आती है जबकि गुरुद्वारा तिलक नगर थाने के तहत आता है. गौरतलब है कि दिल्ली थप्पड़ कांड के बाद आप और बीजेपी में जमकर बयानबाजी चल रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं