विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2017

प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड: सिर्फ 8 सेकेंड के CCTV फुटेज से CBI ने सुलझाया केस, जानें कैसे

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस से सबसे बड़ी चुकी हुई सीसीटीवी फुटेज की जांच में. उसने सीसीटीवी फुटेज देखा तो लेकिन 8 सेकेंड के वीडियो को नजरअंदाज कर दिया.

प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड: सिर्फ 8 सेकेंड के CCTV फुटेज से CBI ने सुलझाया केस, जानें कैसे
प्रद्युम्‍न ठाकुर (फाइल फोटो)
  • सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र प्रद्युम्‍न को बुलाता
  • इस फुटेज को गुरुग्राम पुलिस देख नहीं पाई.
  • सीसीटीवी फुटेज में प्रद्युम्‍न आरोपी छात्र के पास जाता हुआ दिख रहा था
नई दिल्‍ली: प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड को पहले गुरुग्राम पुलिस ने सुलझाने का दावा किया था और बस कंडक्‍टर अशोक को गिरफ्तार किया था. लेकिन सीबीआई के पास ये मामला आने पर जांच एजेंसी ने इसमें 11 क्‍लास के छात्र को गिरफ्तार किया. 11वीं क्‍लास के छात्र को आरोपी ठहराने का सीबीआई के पास सबसे अहम सबूत था स्‍कूल में लगा सीसीटीवी कैमरा जिसकी आठ सेकेंड की फुटेज में आरोपी छात्र नजर आ रहा है. 

प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड: CBI कर रही है एक और छात्र की भूमिका की जांच, आरोपी के साथ टीचर को दी थी हत्‍या की जानकारी

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस से सबसे बड़ी चुकी हुई सीसीटीवी फुटेज की जांच में. उसने सीसीटीवी फुटेज देखा तो लेकिन 8 सेकेंड के वीडियो को नजरअंदाज कर दिया. सूत्रों ने बताया कि प्रद्युम्‍न मर्डर केस में 8 सेकंड की चूक से गुरुग्राम पुलिस की फजीहत हो रही है. इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र प्रद्युम्‍न को बुलाता और उसके पास जाता हुआ दिख रहा था. इस फुटेज को गुरुग्राम पुलिस देख नहीं पाई. 
 

गुरुग्राम के रयान मर्डर केस में जांच का बढ़ता दायरा

इतना ही नहीं आरोपी छात्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने प्रद्युम्‍न को जख्‍मी हालत में देखा. लेकिन सीबीआई ने उसी आठ सेकेंड की फुटेज के आधार पर सीबीआई को आरोपी छात्र पर शक हआ था. वहीं सीबीआई इस मामले में शनिवार को आरोपी छात्र को गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशन स्‍कूल लेकर गई है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Pradyuman Murder Case, Cctv, Rayan International School, Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com