विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2017

प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड में नया एंगल, CBI अब 4 पुलिसकर्मियों की कर रही जांच, जानें क्‍यों

गुरुग्राम के चार पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्‍होंने प्रद्युम्‍न की हत्‍या के मामले में स्‍कूल बस कंडक्‍टर को अपराध में फंसाने के लिए झूठे साक्ष्‍य गढ़े थे.

प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड में नया एंगल, CBI अब 4 पुलिसकर्मियों की कर रही जांच, जानें क्‍यों
प्रद्युुुुम्‍न ठाकुर (फाइल फोटो)
  • गुरुग्राम की पुलिस पर स्‍कूल बस कंडक्‍टर अशोक को फंसाने का है आरोप
  • 8 सितंबर को रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में हुई थी प्रद्युम्‍न की हत्‍या
  • CBI ने प्रद्युम्‍न हत्‍या मामले में 11 कक्षा के छात्र को किया है गिरफ्तार
गुरुग्राम: रेयान इंटरनेशनल स्‍कूल में आठ सितंबर को हुई प्रद्युम्‍न की हत्‍या के मामले में 16 साल के छात्र की गिरफ्तारी के बाद अब केन्‍द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम गुरुग्राम के चार पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर रही है. इन चार पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्‍होंने प्रद्युम्‍न की हत्‍या के मामले में स्‍कूल बस कंडक्‍टर को अपराध में फंसाने के लिए झूठे साक्ष्‍य गढ़े थे. 

प्रद्युम्‍न हत्‍याकांड: CBI कर रही है एक और छात्र की भूमिका की जांच

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि गुरुग्राम पुलिस ने सबूतों को गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया. इन साक्ष्‍यों के आधार पर पुलिस ने सात साल के प्रद्युम्‍न ठाकुर की हत्‍या का आरोपी बस कंडक्‍टर अशोक को बताया.

आपको बता दें कि सीबीआई ने इस मामले को आठ सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज से सुलझाने का दावा किया था जिसकी जांच में गुरुग्राम पुलिस से बड़ी चूक हुई थी. सूत्रों के अनुसार, इस सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र प्रद्युम्‍न को बुलाता और उसके पास जाता हुआ दिख रहा था. 

VIDEO:गुरुग्राम के रयान मर्डर केस में जांच का बढ़ता दायरा
 
गौरतलब है कि सीबीआई ने अपनी जांच में 11वीं कक्षा के छात्र को प्रद्युम्न मर्डर केस का मुख्य आरोपी माना है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Pradyuman Thakur Murder Case, Pradyuman Case, Gurugram, Gurugram Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com