विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

CAA Protests: दिल्ली के अधिकांश मेट्रो स्टेशन के गेट खुले, दो अब भी बंद...

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में से डीएमआरसी ने शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा जसोला विहार शाहीन बाग को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए हैं.

CAA Protests: दिल्ली के अधिकांश मेट्रो स्टेशन के गेट खुले, दो अब भी बंद...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में से डीएमआरसी ने शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा जसोला विहार शाहीन बाग को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए हैं.
 


दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने ट्वीट किया, 'चांदनी चौक, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, जनपथ, खान मार्केट, वसंत विहार और मुनिरका स्टेशनों के सभी प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं.'

इससे पहले व्यस्त राजीव चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों को भी खोल दिया गया था. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर डीएमआरसी ने आज 20 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA Protests, Citizenship Amendment ACT, DMRC, Delhi Metro Rail Corporation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com