विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2022

"BJP ने भेजा संदेश, AAP तोड़कर हमारे साथ आओ, सारे केस खत्म कर देंगे..." : मनीष सिसोदिया का ट्वीट

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया था कि ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए. उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं. रोज़ सुबह उठकर CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं, ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीआई रेड और लुक आउट नोटिस को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- “आप” तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे. मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियो-षड्यंत्रकारियोंके सामने झुकूंगा नहीं. मेरे ख़िलाफ़ सारे केस झूठे हैं, जो करना है कर लो.

इससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया था कि ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए. उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं. रोज़ सुबह उठकर CBI-ED का खेल शुरू कर देते हैं, ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?

बता दें कि दिल्ली की नई आबकारी नीति में घोटाले के आरोप को लेकर CBI ने 8 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. इसके बाद ये लोग देश छोड़कर नहीं जा सकते. इस लिस्ट में विजय नायर, समीर महेंद्रू और दिनेश अरोड़ा का नाम भी शामिल है. सीबीआई ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की नई शराब नीति बनाने, लागू करने में शराब कंपनियां और बिचौलिए शामिल हैं. सीबीआई के मुताबिक- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के क़रीबी अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, अर्जुन पांडे ने इस आबकारी नीति लागू होने के एवज़ में कमीशन लिया. इस मामले में दर्ज एफआईआर में मनीष सिसोदिया को पहला आरोपी बनाया गया है. 

सीबीआई के मुताबिक- मेसर्स इंडोस्पिरिट्स ने दिनेश अरोड़ा से जुड़ी कंपनी में एक करोड़ ट्रांसफर किए. इसके साथ अर्जुन पांडे ने समीर महेंद्रू से अफ़सरों को बांटने के लिए 2 से 4 करोड़ रुपए इकट्ठे किए. मनीष सिसोदिया पर दिल्ली की नई शराब नीति में घोटाले का आरोप हैं. हाल ही में उनके घर पर सीबीआई रेड हुई थी. NDTV से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन्होंने सीबीआई की रेड करवाई है, उनकी मंशा घोटाले की जांच नहीं है. अगर उन्हें शराब घोटाले की चिंता होती तो गुजरात में हर साल 10,000 करोड़ का घोटाला होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे गिरफ्तार करने की तैयारी है, लेकिन कुछ दिन में सब साफ़ हो जाएगा. उन्होंने दावा किया कि सीबीआई रेड में उनके ख़िलाफ़ कोई सबूत नहीं मिला.

ये Video भी देखें : AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने किया सिसोदिया का बचाव, बताई आबकारी नीति की बारीकियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party (AAP), Manish Sisodia News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com