विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2020

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे सहित 5 नेता AAP में शामिल

दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस को झटके पर झटका दे रही है.

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे सहित 5 नेता AAP में शामिल
कांग्रेस के 5 नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं
नई दिल्ली:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस को झटके पर झटका दे रही है. कांग्रेस नेता राम सिंह और कांग्रेस के पूर्व  सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा सहित 5 नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. राम सिंह बदरपूर्व से विधायक रह चुके हैं जबकि विनय मिश्रा द्वारका सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. इससे पहले कांग्रेस के ही नेता शोएब इकबाल, उनके बेटे और चांदनी चौक से चार बार के विधायक प्रहलद सिंह साहनी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं. गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है, और राष्ट्रीय राजधानी में एक ही चरण में 8 फरवरी को मतदान होगा. मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. 

मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार, 14 जनवरी को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार, 21 जनवरी होगी. नामांकन पत्रों की छंटनी की तिथि बुधवार, 22 जनवरी होगी, तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार, 24 जनवरी रखी गई है. दिल्ली में मतदान शनिवार, 8 फरवरी को करवाया जाएगा, और मतगणना, यानी चुनाव परिणाम मंगलवार, 11 फरवरी को आएंगे.

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं. अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में विभिन्न कानून अनुपालन एजेंसियों के साथ व्यापक चर्चा की गई है जिसमें सुरक्षा से जुड़े आयाम भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव तरीख की घोषणा के बाद ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhielection2020, Congress, Aap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com