India Playing XI News for 1st ODI, IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मीडिया से बात की और प्लेइंग 11 को लेकर संकेत दिए हैं. गिल ने सीधे तौर पर कहा है कि टॉप 4 बल्लेबाज सेट हैं लेकिन नंबर 5 औऱ नंबर 6 को लेकर बदलाव हो सकता है. गिल ने कहा, " नंबर 5 और 6 के लिए हमारा अप्रोच फ्लेक्सिबल रहेगा, हमारे टॉप 4 तय हैं, और वे सभी दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. इसलिए अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ी, तो अक्षर भाई जा सकते हैं, और मैच की स्थिति के हिसाब से केएल भाई भी जा सकते हैं. यानी इसमें थोड़ी फ्लेक्सिबिलिटी है. कप्तान गिल ने आगे कहा, "जब हार्दिक भाई वापस आ जाएंगे, तो नंबर 7 और 8 की समस्या भी सुलझ जाएगी. वर्ल्ड कप से पहले हमारे बल्लेबाजी ग्रुप को लेकर मैं खुश हूं."
हार्दिक को लेकर भी गिल ने बात की और कहा, "हमारी कई बार बातचीत हुई है, वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, दुनिया में बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनके जैसी क्षमता रखते हैं. उम्मीद है कि वह कुछ घरेलू मैच खेलेंगे और वापसी करेंगे. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंडिया A मैच से ठीक पहले उन्हें हल्की चोट लग गई."
इसके अलावा भारतीय कप्तान ने गिल ने गर्दन की समस्या को लेकर जताई गई चिंताओं को ज्यादा अहमियत नहीं दी, उन्होंने अपनी गर्दन से जुड़ी उन चिंताओं को भी खारिज कर दिया, जो उन्हें पहले परेशान कर चुकी थीं. 2025 के आखिर में, भारतीय कप्तान को सर्वाइकल डिस्क बल्ज और गर्दन में ऐंठन (नेक स्पाज्म) की समस्या हुई थी, जिसका असर उनकी नसों पर पड़ा. इस चोट के कारण उन्हें लगभग एक महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था.
गिल ने इस बारे में कहा कि "उन्हें कोई परेशानी महसूस नहीं हुई और उन्होंने बिना किसी दिक्कत के अपनी बल्लेबाजी और फील्डिंग की जिम्मेदारियां पूरी कीं. उन्होंने कहा, "कोई दिक्कत नहीं... मैंने लगभग डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी की और बिना किसी परेशानी के फील्डिंग भी की. कोई दिक्कत नहीं है. "
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे.)
4 नवंबर, 2026 पहला वनडे , ईडन पार्क, ऑकलैंड
7 नवंबर, 2026, दूसरा वनडे, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
10 नवंबर, 2026, तीसरा वनडे, सेडन पार्क, हैमिल्टन
13 नवंबर, 2026, चौथा वनडे, बे ओवल, टौरंगा
15 नवंबर, 2026, पांचवां वनडे, बे ओवल, टौरंगा
यह भी पढ़ें | नंबर-3 पर टॉप-5 ODI बल्लेबाजों में विराट नंबर-1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 रन बनाते ही बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें | Dhinidhi Desinghu: जिसे पानी से नफरत और ऊंचाई से लगता था डर, आज उसी बेटी ने ओलंपिक मंच पर रच दिया इतिहास
यह भी पढ़ें | ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, खत्म हुआ 'बिग शो' का सुनहरा सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं