विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2018

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है.

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग भाजपा से नाराज हैं. केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, "जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है.  जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं. वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए. 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है."

अरविंद केजरीवाल के इनकार के बाद भी इस्तीफे पर अड़े आशुतोष, आम आदमी पार्टी मनाने में जुटी

गौरतलब है कि दिल्ली में सीलिंग से लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कई मुद्दों पर दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच तनातनी की खबरें जगजाहिर हैं. कुछ दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल सहित पूरी सरकार उपराज्यपाल के घर पर धरने पर भी बैठ चुके हैं. 

चीफ सेकेट्री से मारपीट मामले में केजरीवाल के दो करीबी सहयोगी बने सरकारी गवाह!​

वहीं दिल्ली सरकार के मुख्‍य सचिव अंशु प्रकाश से सीएम आवास पर मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस पर  दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान हुसैन की तरफ से एक संयुक्त बयान जारी कहा गया है कि केंद्र सरकार, उसकी विभिन्न एजेंसियों, उप-राज्यपाल और कुछ नौकरशाहों की तरफ से तमाम अड़ंगों के बावजूद जनता के हित में काम कर रही दिल्ली सरकार को अपने अधिकारों का दुरुपयोग करके केंद्र की भाजपा सरकार डराने में कामयाब नहीं होगी.

इनपुट : IANS से भी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejariwal, Loksabha Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com