विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

बेटी को पीठ में हुआ ऐसा दर्द की पहुंची एम्स, मां ने बताया सुई बिस्तर पर भूल गई थी और...

एक्सरे के दौरान पीठ की मांसपेशी में सूई नजर आई. हमने इंतजार करने का फैसला किया जिससे यह आसपास के ऊतकों के साथ जम जाए और सर्जरी के दौरान ज्यादा इधर-उधर न हो.

बेटी को पीठ में हुआ ऐसा दर्द की पहुंची एम्स, मां ने बताया सुई बिस्तर पर भूल गई थी और...
एम्स के डॉक्टरों ने लड़की की पीठ से निकाली सूई
नई दिल्ली:

एम्स में डॉक्टरों ने 10 वर्षीय एक लड़की की पीठ से दो इंच लंबी सूई सफलतापूर्वक निकाल ली. लड़की की मां ने घर के बिस्तर पर यह सूई छोड़ दी थी, जो लड़की के शरीर में घुस गई. लड़की ने घरवालों से शिकायत की कि उसकी पीठ में कुछ चुभ गया है क्योंकि उसे तेज दर्द महसूस हो रहा है लेकिन उसके माता-पिता इसकी वजह समझ नहीं सके.

एम्स में बच्चों की सर्जन डॉ. शिल्पा शर्मा ने कहा कि लड़की को पास के चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका एक्स-रे किया गया. एक्स-रे में बच्ची की पीठ में सूई धंसी हुई नजर आई.

डेंगू का इलाज संभव! ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी' से 2 दिन में जल्द हो सकेगा उपचार

डॉक्टर ने कहा कि वहां सूई को निकालने के लिये सर्जरी की गई लेकिन दुर्भाग्य से ऑपरेशन के दौरान सूई नहीं ढूंढी जा सकी.
दर्द और बढ़ने पर लड़की को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया.

शर्मा ने बताया, “एक्सरे के दौरान पीठ की मांसपेशी में सूई नजर आई. हमने इंतजार करने का फैसला किया जिससे यह आसपास के ऊतकों के साथ जम जाए और सर्जरी के दौरान ज्यादा इधर-उधर न हो.”

गर्दन झुकाकर मोबाइल देखने वालों की हाईट पर यूं पड़ रहा है असर, रिसर्च में हुआ खुलासा

उन्होंने कहा, “हमने दो हफ्तों तक इंतजार किया और इस दौरान बच्ची को लगातार निगरानी में रखा गया जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सूई वहीं बनी हुई है और शरीर के किसी दूसरे अहम हिस्से या नस में न चली जाए. यह रीढ़ की नली के बेहद करीब थी लेकिन संयोग से कोई नुकसान नहीं हुआ. बच्ची को रेडिएशन के खतरे से बचाने के लिये बार-बार एक्सरे के बजाए उसका अल्ट्रासाउंड किया गया.”

87 साल के बुजुर्ग की अनूठी प्रेम कहानी, 27 सालों से हर खास मौकों पर पत्नी की अस्थियों से यूं करते हैं प्यार का इज़हार

शर्मा ने कहा कि 30 अगस्त को लड़की का ऑपरेशन किया गया. सूई उसके शरीर में एक इंच से ज्यादा गहरी धंसी हुई थी.
ऑपरेशन से जुड़े न्यूरोएनेस्थेटिस्ट डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सूई को बेहद धीरे-धीरे निकाल लिया गया. बच्ची को कोई परेशानी नहीं हुई और कुछ घंटों बाद उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई.

डॉ. शर्मा ने कहा कि बच्ची अब ठीक है और अपनी दैनिक गतिविधियों को आराम से पूरा कर रही है.

VIDEO: दिल्ली एम्स में लगी आग के कारणों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AIIMS, Sewing Needle, Needle In Back, 2-Inch Sewing Needle, AIIMS Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com