विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2019

गुरुग्राम: नाइट क्लब में पार्टी करने गई अफ्रीकी महिला का ऑटो ड्राइवर ने किया यौन उत्पीड़न

हरियाणा के गुरुग्राम में दो लोगों को एक अफ्रीकी महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

गुरुग्राम: नाइट क्लब में पार्टी करने गई अफ्रीकी महिला का ऑटो ड्राइवर ने किया यौन उत्पीड़न
अफ्रीकी महिला का ऑटो ड्राइवर ने किया यौन उत्पीड़न
  • अफ्रीकी महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 2 गिरफ्तार
  • आरोपियों ने महिला को इस बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी दी
  • पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया
हरियाणा:

हरियाणा के गुरुग्राम में दो लोगों को एक अफ्रीकी महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात शीतला कालोनी में हुई. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बुकन ने बताया कि महिला सहारा मॉल में एक नाइट क्लब में पार्टी के लिए गई थी. वापस लौटने के दौरान उसने गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया. इसके बाद आरोपी चालक सद्दाम और उसके दोस्त संतोष उसे अपने किराए के मकान में ले गए और उसका यौन उत्पीड़न किया.

आंध्र प्रदेश सरकार को विश्व बैंक ने दिया झटका, अमरावती परियोजना के लिए कर्ज देने से किया इनकार

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को इस वारदात के बारे में किसी को नहीं बताने की चेतावनी दी. अधिकारी ने बताया कि महिला ने बाद में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और आरोपियों का हुलिया बताया. इसके बाद एक पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया और बाद में संतोष भी गिरफ्तार हो गया. (इनपुट:भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
African Woman, Sexual Harrasment, Gurugram Auto Driver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com