विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2019

नोएडा: भीषण सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रुप से घायल

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 100 के पास शुक्रवार सुबह एक दंपति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.

नोएडा: भीषण सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रुप से घायल
प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा:

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 100 के पास शुक्रवार सुबह एक दंपति को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को नोएडा के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की मौत हो गई.थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सेक्टर 45 निवासी केशव सिंह चौहान (52 वर्ष) आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपनी पत्नी सर्वेश के साथ सुबह की सैर पर निकले थे. तभी ये हादसा हो गया. 

जगन मोहन रेड्डी इकलौते मुख्यमंत्री, जिनके पास होंगे 5-5 डिप्टी सीएम, वाईएसआर कांग्रेस के इस फार्मूले के पीछे ये है वजह

पति पत्नी जैसे ही सेक्टर 100 के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर हालत में दोनों को पुलिस ने नोएडा के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान केशव चौहान की मौत हो गई. उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है. केशव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है. 

Video: मुंबई में तेज रफ्तार कार ने राहगीर को रौंदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Accident, Noida News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com