- दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामले
- 24 घंटों में 407 नए कोरोना केस
- AAP विधायक हैं सौरभ भारद्वाज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus in Delhi) के मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में 407 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान दो लोगों की मौत हुई है. आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि वह बाजारों में सख्ती के लिए दिल्ली सरकार से बात करेंगे. उन्होंने कहा, 'कोरोना के मामले बीच-बीच में पीक या स्पाइक आते हैं, जिसकी कोरोना के जीवाणु में तब्दीली है.'
सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'पिछले 2 महीने से दिल्ली में अच्छा समय चल रहा था जबकि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ था. हालांकि इसका ये अर्थ नहीं है कि महाराष्ट्र सरकार ने या वहां के लोगों ने कोई कोताही बरती, जिस वजह से कोरोना बढ़ गया. ये एक चक्र है. कोरोना का वायरस हर थोड़े समय में नया रूप धारण करता है. ऐसे में मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोना जरूरी है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में लगातार चौथे दिन 400 से ज्यादा कोविड-19 के नए मरीज, 24 घंटों में 407 केस
उन्होंने आगे कहा, 'हम दिल्ली सरकार से आग्रह करेंगे कि बाजारों में सख्ती बढ़ाई जाए ताकि बाजार तो चलते रहें लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी होते रहे. जैसे अन्य राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है, वैसे दिल्ली में कोरोना न बढ़े इसलिए हमें पहले से चौकन्ना रहने की जरुरत है.'
एक दिन में कोरोना संक्रमण के 25 हजार से ज्यादा नए मामले, तीन महीने में पहली बार इतने केस
AAP विधायक ने कहा, 'सरकार के सामने 2 तरह की दिक्कत हैं. ज्यादा चालान कटते हैं तो भाजपा वाले शोर मचाने लगते हैं कि केजरीवाल अपनी जेब भर रहे हैं, तो सरकार के लिए स्थिति को बैलेंस करना मुश्किल होता है क्योंकि ज्यादा चालान कटने पर पब्लिश परेशान होती है और जब चालान कम कटते हैं तो लापरवाही शुरू हो जाती है.'
VIDEO: दिल्ली के 56 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडीज : डॉ अरुण गुप्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं