विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2017

आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे ने किया कुमार विश्वास पर हमला, पूछा - कांग्रेस नेताओं पर तो हमला वसुंधरा पर क्यों नहीं?

पार्टी नेता दिलीप पांडे ने आज एक ट्वीट कर कुमार विश्वास पर हमला किया है

आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे.
  • विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार का के साइड इफेक्ट्स
  • दिलीप पांडे ने आज एक ट्वीट कर कुमार विश्वास पर हमला किया है
  • पार्टी में कुमार विश्वास को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी जहां आने वाले दिनों में होने वाले कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए अपने दावे को मजबूत करने में लगी है, वहीं पार्टी को हाल के संपन्न विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार का के साइड इफेक्ट्स का सामना अभी भी करना पड़ रहा है. 

पार्टी नेता दिलीप पांडे ने आज एक ट्वीट कर कुमार विश्वास पर हमला किया है. दिलीप पांडे ने ट्वीट में कहा कि भैया (कुमार विश्वास), आप कांग्रेसियों को खूब गाली देते हो, पर कहते हो राजस्थान में वसुंधरा के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे, ऐसा क्यों? 
 

दिलीप पांडे ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि आप की राजनीति बीजेपी और कांग्रेस के गठजोड़ को सार्वजनिक करने के लिए रही है. उनके भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए रही है. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर बातों से यह साफ हुआ है कि कुमार विश्वास ने कांग्रेस के नेताओं पर निजी हमले के लिए तो हामी भरी लेकिन बीजेपी के नेताओं पर नहीं. उन्होंने कहा कि लोगों में हमारी पार्टी के लिए सम्मान है क्योंकि हमने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के भ्रष्टाचार पर हमले किए. महारानी के ऊपर क्यों नहीं हमले. दिलीप पांडे ने कहा कि इसलिए मैंने यह सवाल किया. 

दिलीप पांडे के इस प्रकार के ट्वीट से यह साफ हो गया है कि पार्टी में कुमार विश्वास को लेकर सबकुछ ठीक नहीं है. यहां तक कि अरविंद केजरीवाल का इशारा भी पार्टी नेताओं को शांत नहीं कर रहा है. या फिर पार्टी में वाकई खेमेबाजी के चलते इस प्रकार की नौबत आ गई. 

कुछ दिनों से पार्टी नेता कुमार विश्वास का पार्टी अलाकमान से नाराज़ होने की ख़बरें आती रहीं. बाद में डैमेज कंट्रोल के लिए उन्हें राजस्थान का प्रभारी बना दिया गया, लेकिन अब भी ये मनमुटाव पूरी तरह ख़त्म नहीं हुआ है,  ऐसा माना जा रहा है. NDTV से ख़ास बातचीत में कुमार विश्वास ने पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ 'अपने छोटे भाई' के रिश्ते को लेकर कहा कि हम सभी पार्टी के लिए काम करते हैं, हम रिश्तेदार नहीं हैं.

कभी केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कुमार विश्वास को अपना छोटा भाई बताया था और कुमार ने भी उसे री-ट्वीट किया था. कुमार विश्वास ने एक बार फिर कहा कि पार्टी के कुछ नेता उनकी छवि बिगाड़ने में लगे हैं.

बता दें कि पार्टी में पहले भी ऐसी खेमेबाजी देखने को मिली थी जब योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी के निकाल दिया गया था. कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को भी पार्टी से निलंबित कर दिया गया और मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Admi Party, Kumar Vishwas, Dilip Pandey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com