प्रतीकात्मक फोटो
- दिल्ली में डेंगू के 705 नए मामले सामने आए
- आंकड़ा बढ़कर 8,063 हुआ
- छह नवंबर तक डेंगू के 7,358 मामले दर्ज किए गए
नई दिल्ली:
राजधानी में पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू के कम से कम 705 नये मामले सामने आने की खबर है. इन्हें मिला कर इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 8,000 से ज्यादा हो गयी. नगर निगम की ओर से आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 11 नवंबर तक मलेरिया और चिकुनगुनिया के क्रमश: 1,106 और 855 मामले दर्ज किये गये थे.
यह भी पढ़ें: दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में डेंगू और चिकुनगुनिया के सर्वाधिक मामले : रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, डेंगू के कुल 8,063 मामलों में से 4,188 मरीज दिल्ली के हैं, जबकि दूसरे राज्यों से यहां उपचार के लिये आने वालों की संख्या 3,875 है.
VIDEO: जानें डेंगू और चिकुनगुनिया से बचने के उपाय
रिपोर्ट के अनुसार, छह नवंबर तक डेंगू के 7,358 मामले दर्ज किए गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dengue In Delhi, Dengue