क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती लोकप्रियता के साथ डोनेशन (Cryptocurrency Donation) के तरीकों में भी बदलाव आया है. अप्रैल में, जब भारत कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा था, तब Ethereum के को-फाउंडर विटालिक ब्यूटिरिन ने देश के कोविड-19 राहत कोष में लगभग $6,06,110 (करीब 4.5 करोड़ रुपये) मूल्य के ETH 100 और MKR 100 का डोनेशन दिया. विटालिक के अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भी उसी महीने पीएम केयर्स फंड में 1 बिटकॉइन दान किया. उस वक्त,बिटकॉइन का मूल्य $50,000 (लगभग 37 लाख रुपये) था.
Polygon के को-फाउंडर संदीप नेलवाल ने एक क्रिप्टो कोविड-19 रिलीफ फंड ऑर्गेनाइज किया, जिसे एंजेल इन्वेस्टर बालाजी श्रीनिवासन सहित कई इन्वेस्टर्स और एंटरप्रेन्योर्स का समर्थन मिला. अब, क्रिप्टोकरेंसी की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, कई चैरिटीज ने डिजिटल करेंसीज़ में दान स्वीकार करना शुरू कर दिया है. कई इंटरनेशनल चैरिटी बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भी दान के रूप में स्वीकार करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे में आज हम आपको बताने क्रिप्टोकरेंसी में दान करने के क्या फायदे हैं?
Cryptocurrency : बिटकॉइन पेमेंट में कितनी पारदर्शिता रहती है? यहां दूर करिए क्रिप्टो पर अपने भ्रम
क्रिप्टो में डोनेशन से मिलता है टैक्स का फायदाक्रिप्टोकरेंसी में दान करने का सबसे बड़ा फायदा टैक्स के पैसों की बचत है. उदाहरण के लिए, अमेरिका में, एक व्यक्ति ने एक साल पहले क्रिप्टोकरेंसी में $2,000 (लगभग 1.48 लाख रुपये) का निवेश किया. फिर, एक बड़े उछाल के बाद, व्यक्ति ने इसका एक हिस्सा या पूरा दान करने का फैसला किया. फर्ज कीजिए की निवेश का मूल्य बढ़कर $5,500 (लगभग 4.09 लाख रुपये) हो गया. यदि निवेशक इसे लिक्विडेट कर अमेरिकी डॉलर में दान करता है, तो उस व्यक्ति पर 20 प्रतिशत तक का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगाया जा सकता है. हालांकि, अगर वही व्यक्ति सीधे बिटकॉइन में राशि दान करने का फैसला करता है, तो क्रिप्टोकरेंसी पर इस तरह की कोई कटौती नहीं होगी.
ट्रांजैक्शन कॉस्टडोनेशन प्राप्त करने वाले संगठन के लिए ट्रांजैक्शन कॉस्ट भी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त राशि की तुलना में कम है. Coinbase की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर प्रोसेसिंग फीस 2.2 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत के बीच कुछ भी हो सकती है. प्रिंसिपल चैरिटी अमाउंट से ये कटौती होती है. मान लीजिए कि आप बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले चैरिटी को $500 (लगभग 37,000 रुपये) दान करना चाहते हैं. अगर इस दान को आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करते हैं जिसमें 5 प्रतिशत की प्रोसेसिंग फीस लगती है तो चैरिटी को $25 (लगभग 1,800 रुपये) कम मिलेंगे. लेकिन अगर आप इसी राशि को क्रिप्टोकरेंसी में दान करते हैं तो इस कटौती से आप बच जाएंगे.
Cryptocurrency : नहीं, डिजिटल करेंसी और क्रिप्टोकरेंसी एक ही चीजें नहीं होती हैं, समझिए क्या है फर्क
कौन से संगठन क्रिप्टो में दान स्वीकार करते हैं
इसकी पॉपुलरिटी के बावजूद, लगभग हर कोई जानता है कि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में कितनी अनिश्चितता हो सकती है. इसका उपयोग बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी यह मुख्यधारा की करेंसी की जगह लेने के करीब नहीं है. हालांकि Unicef, Save The Children, Freedom of Press Foundation, Internal Archive, Human Rights Foundation, American Red Cross और Cold Water Project जैसे कई संगठनों ने क्रिप्टोकरेंसी में दान स्वीकार करना शुरू कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं