विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद युवक को पीट पीटकर मार डाला

राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके के दलपतपुरा गांव में हुई वारदात

शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद युवक को पीट पीटकर मार डाला
प्रतीकात्मक फोटो.
  • चार युवकों के बीच कहा सुनी होने के बाद विवाद बढ़ा
  • तीन साथियों ने चौथे युवक को पीट पीटकर मार डाला
  • अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके के दलपतपुरा गांव में कल रात चार युवकों में कहा सुनी के बाद तीन साथियों ने एक युवक की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें : गुजरात : रंगदारी न देने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, सीसीटीवी में क़ैद हुई पूरी वारदात

यह भी पढ़ें : बिहार : बेटी को मिड-डे मील न दिए जाने पर सवाल पूछा तो पिता को पीटकर मार डाला गया

पाटन पुलिस के मुताबिक, तीन साथियों का विनोद से किसी बात को लेकर विवाद होने पर उन्होंने उसकी बुरी तरह से पिटाई की. पिटाई से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इसकी जानकारी मिलने पर विनोद को राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया. विवाद शराब पार्टी के दौरान हुआ.

VIDEO : दिल्ली में भी पाट-पीटकर ले ली थी जान


पुलिस आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder, Youth Beat To Death, Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com