विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

पूजा करने मंदिर जा रही महिला को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, मौत, ड्राइवर फरार

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के साथ ही कई ट्रकों में भी तोड़फोड़ की.

पूजा करने मंदिर जा रही महिला को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, मौत, ड्राइवर फरार
पूजा करने मंदिर जा रही महिला को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंदा, मौत, ड्राइवर फरार- प्रतीकात्मक फोटो
  • बांदा में पूजा करने मंदिर गई महिला को ट्रक ने रौंदा
  • महिला की मौके पर ही मौत हो गई
  • ड्राइवर फरार हो गया
बांदा: यूपी के बांदा में रविवार सुबह पूजा करने घर से मंदिर जा रही एक महिला को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया. महिला की मौक़े पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौक़े से फ़रार हो गया.

यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन से कुचल कर चाचा-भतीजे की मौत

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के साथ ही कई ट्रकों में भी तोड़फोड़ की. वहीं एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा किया.

यह भी पढ़ें- यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात डकैत रामगोपाल को गिरफ्तार किया

दरअसल घटना की शिकायत करने लोग पुलिस चौकी गए लेकिन चौकी पर पुलिस नदारद दी. सिर्फ एक होमगार्ड ही चौकी पर मौजूद था जिसके बाद लोगों ने पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया.

वीडियो : बीजेपी के लोगों ने अच्छे दिन का सपना दिखाया- बांदा में अखिलेश यादव


पुलिस अधिकारियों ने किसी ने फोन नहीं उठाया जिससे नाराज़ होकर लोगों ने जमकर हंगामा काटा. हंगामे की सूचना मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banda, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com