विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2023

दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेर में एक महिला का शव बरामद

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान या यौन उत्पीड़न के निशान नहीं पाए गए. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 40 के आसपास लगती है.

दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के बाहर कूड़े के ढेर में एक महिला का शव बरामद
महिला विदेशी है या भारतीय, फिलहाल ये साफ नहीं.

रविवार को उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में हिंदूराव अस्पताल (Hindu Rao Hospital) के पास कूड़े के ढेर के बाहर एक अज्ञात महिला का शव मिला. इस बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान या यौन उत्पीड़न के निशान नहीं पाए गए. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 40 के आसपास लगती है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वह नशे की आदी हो सकती है. पुलिस ने कहा कि शव के पास उसका कोई भी सामान नहीं मिला और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : "भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं...": स्मृति ईरानी ने विपक्ष की बैठक पर कसा तंज

ये भी पढ़ें : मिजोरम: पुलिस ने 17 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाएं की जब्त, एक गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Body Found In A Garbage Dump, Delhi Hindu Rao Hospital, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com