विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2019

महिला का कथित तौर पर बहनोई से था अवैध संबंध, परिजनों से कहा- पति शराब पीकर मारता है, फिर मायके बुलाकर...

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला ने अपने पति को मायके बुलाकर घर वालों की मदद से उसकी शनिवार को कथित तौर पर हत्या कर दी.

Also Read in
महिला का कथित तौर पर बहनोई से था अवैध संबंध, परिजनों से कहा- पति शराब पीकर मारता है, फिर मायके बुलाकर...
प्रतीकात्मक तस्वीर.
भदोही:

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला ने अपने पति को मायके बुलाकर घर वालों की मदद से उसकी शनिवार को कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि मामला सुरयावा थानाक्षेत्र के नौरंगाबाद गांव का है. पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके फरार चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया की इसी थानाक्षेत्र के पट्टीबेजाव गांव निवासी रणजीत चौहान (30) की पत्नी कुमकुम चौहान का अपने बहनोई धीरज चौहान से कथित तौर पर अवैध सम्बन्ध बन गये जिसके चलते वह अपने मायके नौरंगाबाद में रहने लगी. 

दिल्ली के पटेलनगर में दो गुटों के बीच झड़प, चाकू मारकर एक युवक की हत्या

सिंह ने बताया कि अपने पिता लव कुश चौहान और भाई अजीत चौहान को उसने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे मारता है. शुक्रवार को कुमकुम ने अपने पति रणजीत चौहान को अपने घर बुलाया था. तय योजना के तहत उसने अपने प्रेमी धीरज, पिता तथा भाई की मदद से किसी भारी चीज़ से रणजीत के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर रणजीत के बड़े भाई अजय चौहान उसकी ससुराल गये तो रणजीत का शव मिला. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhadohi, Crime, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com