विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2018

असम के नगांव में महिला को चार लोगों ने अगवा कर गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

असम के नगांव जिले में एक महिला को कथित रूप से अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. इसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोड़ दिया गया.

असम के नगांव में महिला को चार लोगों ने अगवा कर गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नगांव (असम): असम के नगांव जिले में एक महिला को कथित रूप से अगवा करके उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. इसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोड़ दिया गया. नगांव के पुलिस अधीक्षक एस रॉय ने पत्रकारों को बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कल शाम वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी. वे गोलाघाट जिले में जा रहे थे. रॉय ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि रास्ते में चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गए.

चार अपहरणकर्ताओं ने कलोंग नदी के पास अमानी में उसके साथ बलात्कार किया. उसे एनएच-37 पर पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया. इसके बाद वह बेहोश हो गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक तेल टैंकर के चालक ने उसे देखा और पुलिस को इक्तला दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को नगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. रॉय ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com