विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

शादी के 9वें दिन ही बीवी को मार डाला, करवा चौथ के पहले दिल्ली में रिश्तों का कत्ल

Delhi Crime : आरोपी ने बताया कि कीर्ति से कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. 14 अक्टूबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन उसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और झगड़े होने लगे. शनिवार को विवाद इतना बढ़ा कि उसने कीर्ति की हत्या कर दी.

शादी के 9वें दिन ही बीवी को मार डाला, करवा चौथ के पहले दिल्ली में रिश्तों का कत्ल
delhi crime news : दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है
नई दिल्ली:

करवा चौथ ( Karva Chauth) के पहले पति-पत्नी के अटूट रिश्तों के कत्ल की चौंकाने वाली कहानी दिल्ली में सामने आई है. दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने शादी के 9वें दिन ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दिल्ली के बुराड़ी (Burari) इलाके (Delhi wife Killed)  में शनिवार सुबह एक शख्स ने अपने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी,पति और पत्नी दोनों अलग-अलग धर्म से थे .दोनों ने बीते 14 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज की थी.

Delhi: द्वारका जिले में पिछले 24 घंटों में दो महिलाओं की हत्‍या, परिचित ही वारदात में शामिल

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के भाई ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी 19 साल की बहन कीर्ति की हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो कीर्ति का शव खून से लथपथ मिला. जांच में पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि कीर्ति का पति 21 साल का मोहम्मद आज़ाद खान है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को कुछ ही घंटे में मुकुंदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

यूपी के शाहजहांपुर जिले के कोर्ट परिसर में वकील की गोली मारकर हत्या

आरोपी ने बताया कि कीर्ति से कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. 14 अक्टूबर को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली, लेकिन उसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और झगड़े होने लगे. शनिवार को विवाद इतना बढ़ा कि उसने कीर्ति की हत्या कर दी. कीर्ति मूलरूप से यूपी के एटा की रहने वाली थी जबकि मोहम्मद आज़ाद मूलरूप से यूपी के बिजनौर का रहने वाला है. दिल्ली में वो ग्रामीण सेवा बस चलाता है.

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की असल वजह जानने में जुटी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karva Chauth 2021, Wife Killed By Husband, Delhi Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com