विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2019

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

पश्चिम बंगाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं पर हमलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या का है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना
  • तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
  • बाइक सवार हमलावरों ने बीती रात मारी गोली
  • बीजेपी और तृणमूल के बीच लगातार खींचतान
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं पर हमलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या का है. पश्चिम बंगाल में डम डम नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 6 के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. उन पर मंगलवार शाम 7.30 बजे हमला हुआ. तीन बाइक सवार लोगों ने हमला किया था. यह क्षेत्र तिमता पुलिस स्टेशन के दायरे में आता है. यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. बता दें कि पश्चिम बंगाल इस समय अपनी राजनीति की वजह से चर्चा में है. बीजेपी और तृणमूल के बीच लगातार खींचतान मची हुई है. जय श्री राम और जय महाकाली के नारों के बीच दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. ऐसे में एक तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता की हत्या से सियासी माहौल खराब हो सकता है.

इससे पहले पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या हो गई थी और इस मामले में भाजपा नेता मुकुल राय समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. वहीं राय ने कहा था कि एफआईआर में उनका नाम जोड़ने का फैसला ‘राजनीति से प्रेरित' है. राज्य विधानसभा की कृष्णगंज विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिस्वास (41) का शव फूलबाड़ी इलाके में मिला था. अज्ञात हमलावरों ने उनकी निकट से गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, TMC, Nirmal Kundu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com