पश्चिम बंगाल : किशोरी ने कथित तौर पर की आत्महत्या- प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक किशोरी ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एक स्थानीय युवक द्वारा वह प्रताड़ित की जाती थी.
पढ़ें : टाटा मोटर्स के पूर्व GM ने की खुदकुशी, कंपनी ने पिछले साल कर दिया था बर्खास्त
गैघाटा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "उत्तर 24 परगना के गैघाटा की 10वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर रविवार को आत्महत्या कर ली. उसका शव रविवार सुबह उसके शयनकक्ष में छत के पंखे से लटका मिला."
पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में यूपी के मजदूर ने की आत्महत्या
उसके परिवार ने कहा कि उसने पहले शिकायत की थी कि स्कूल जाते समय एक स्थानीय लड़का उसे प्रताड़ित करता है और धमकी देता है. किशोरी की मां ने कहा, "वह प्रताड़ित किए जाने के बाद अकेले जाने से और स्कूल जाने से डरती थी. उसे डर था कि लड़का आसानी से उसका पीछा नहीं छोड़ेगा."
वीडियो- मुकाबला में देखें क्या इंटरनेट बच्चों की जिन्दगी से खेल रहा>?
पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर स्थानीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम तनुज सरकार है. अधिकारी ने कहा, "हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की ने यह घातक कदम क्यों उठाया, यह पता करने के लिए जांच जारी है."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं