विज्ञापन

डीजल भरवाकर थमाए चिल्ड्रन बैंक के नोट, 23.50 लाख के फर्जी नोट जब्त

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाकर ‘CHILDREN BANK OF INDIA’ लिखे नकली नोटों से भुगतान की कोशिश की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी नोट बरामद कर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

डीजल भरवाकर थमाए चिल्ड्रन बैंक के नोट, 23.50 लाख के फर्जी नोट जब्त

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नकली नोटों से ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद “CHILDREN BANK OF INDIA” लिखे फर्जी नोट थमाकर भुगतान करने की कोशिश की गई. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 23.50 लाख रुपये के नकली नोट जब्त कर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पेट्रोल पंप पर उजागर हुई ठगी की कोशिश

वाशिम जिले में नकली नोटों की तस्करी और इस्तेमाल का मामला सामने आया है, जहां एक पेट्रोल पंप पर ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखे नकली नोट खपाने की कोशिश की जा रही थी. यह पूरी घटना उस समय हुई जब एक कार में सवार कुछ लोग पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचे. भुगतान के दौरान उन्होंने जो कैश दिया, उस पर पेट्रोल पंप कर्मियों को शक हुआ।

नोटों पर ‘CHILDREN BANK OF INDIA' देखकर हुआ शक

कर्मचारियों ने नोट ध्यान से देखे तो उन पर “CHILDREN BANK OF INDIA” प्रिंट था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से भारी मात्रा में नकली नोटों का जखीरा बरामद हुआ, 

सात आरोपियों पर मामला दर्ज

पुलिस ने कार में मौजूद सातों आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. मामले में पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है. जांच में सामने आया है कि आरोपी पेट्रोल पंप पर फर्जी नोटों से भुगतान कर उन्हें बाजार में खपाने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Washim Fake Notes, Children Bank Of India Notes, Petrol Pump Fraud, Fake Currency India, 23.5 Lakh Seized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com