विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

विशाखापट्टनम में बच्चों के सामने मां के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना सोमवार की शाम उस समय हुई जब महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था.

विशाखापट्टनम में बच्चों के सामने मां के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक महिला के साथ उसके घर में उसके तीन बच्चों के सामने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि बुधवार को दो आरोपियों और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया गया तथा उनसे पूछताछ की जा रही है. गजुवाका पुलिस थाने में मंगलवार रात को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना सोमवार की शाम उस समय हुई जब महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था. शिकायत के अनुसार एक नाबालिग सहित चार लोग महिला के घर में घुस गए थे.

गजुवाका पुलिस थाने के निरीक्षक टी इमैनुएल राजू ने कहा, 'इन लोगों में से दो ने महिला के बच्चों के सामने उससे बलात्कार किया. उन्होंने मामले के बारे में किसी को बताने पर इसके गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.' पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि (आईपीसी) की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. राजू ने कहा, 'हमने चारों लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangrape, Visakhapatnam Rape Case, Andhra Woman Raped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com