भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा का लालकिले के पास मोबाइल फोन छीन लिया गया
- लालकिले के पास सेल्फी लेने के दौरान यूक्रेन के राजदूत का फोन छीना
- राजदूत ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दी जानकारी
- पुलिस की कई टीमें बनाई गईं, झपटमार को जल्द पकड़ने की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा को लालकिले के पास सेल्फी खींचना महंगा पड़ गया. पोलिखा ने बताया कि वह लालकिले के पास अपने फोन से सेल्फी ले रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनका फोन छीन लिया और फरार हो गया. यह इलाका अमूमन काफी भीड़ भरा रहता है. उन्होंने अपने फोन की चोरी के बारे में गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जानकारी दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि यह घटना सुबह 9:15 बजे की है और उस वक्त उनके साथ कोई और नहीं था.
यह भी पढ़ें : ट्रेन के दरवाजे पर खड़े हैं तो फटका गैंग से रहें सावधान, कहीं झपट न ले मोबाइल
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उन्होंने पुलिस की टीमें गठित कर दी हैं और जल्द ही उस झपटमार का पता लगा लिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक उन्हें कुछ सुराग मिल चुके हैं.
VIDEO : झपटमार से भिड़ गई महिला टीचर
पोलिखा को पिछले साल भारत में यूक्रेन का राजदूत नियुक्त किया गया था.