विज्ञापन

सड़क पर सेल्फी ले रहे दिव्यांग लड़के को कार मालिक ने दिया जीवन भर का खास तोहफा, इंटरनेट पर जमकर तारीफ

इंटरनेट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ी एक महंगी कार के पास एक दिव्यांग लड़का बड़े चाव से सेल्फी लेते नजर आता है, जिसे देखकर गाड़ी का मालिक वहां आता है और कुछ ऐसा करता है कि लड़के के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान खिल उठती है.

सड़क पर सेल्फी ले रहे दिव्यांग लड़के को कार मालिक ने दिया जीवन भर का खास तोहफा, इंटरनेट पर जमकर तारीफ
लग्जरी कार के पास फोटो खिंचवा रहा था दिव्यांग लड़का, मालिक ने पास बुलाकर किया ऐसा काम, वीडियो हो गया वायरल

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी महंगी और लग्जरी गाड़ियों के पास किसी को फटकने भी नहीं देते, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक खूबसूरत वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. ये वीडियो एक कार मालिक की दरियादिली और एक दिव्यांग लड़के के मासूम सपने की कहानी बयां कर रहा है. वीडियो की शुरुआत में एक दिव्यांग लड़का एक महंगी कार के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहा होता है, तभी वहां गाड़ी का मालिक आता है और दिव्यांग लड़के को डांटने के बजाय उसे पास बुलाकर कार में बैठा देता है. इस छोटे से कदम ने दिव्यांग बच्चे के चेहरे पर ऐसी मुस्कान ला दी जो लोगों के दिलों को छू रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कार मालिक की दरियादिली

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क किनारे खड़ी एक चमचमाती लग्जरी कार के पास खड़े दिव्यांग लड़के के पास जाकर गाड़ी का मालिक पहले उसे बड़े ही प्यार से कार की अंदर बैठाता है और फिर उसे स्टीयरिंग व्हील पकड़ने के लिए कहता है. अगले ही पल वो मोबाइल से उसकी फोटो क्लिक करने लगता है. ये देखकर लड़के के चेहरे पर बेइंतहा खुशी और चमक साफ झलकने लगती है. उसे देखकर साफ समझ में आ रहा होता है कि, ये पल उसके लिए कितना अनमोल होगा. 

ये भी देखें-प्लास्टिक संकट से कमाई तक: Amlaan RiverCorp का 'ट्रैश-टू-कैश' मॉडल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर '@Rainmaker1973' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'इस आदमी ने एक दिव्यांग बच्चे को कभी न भूलने वाला पल दिया, जब उसने अपनी लग्जरी कार के सामने उसके साथ सेल्फी ली.' ये पूरा वाक्या वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो देख चुके लोग कार मालिक के इस निस्वार्थ और संवेदनशील रवैये की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'दुनिया में ऐसी ही छोटी-छोटी खुशियां और इंसानियत देखने को तरसती है.' एक मिनट छह सेकंड के इस वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-जज्बे को सलाम, पैर से ड्राइविंग और पेंटिंग करती हैं ये पैरा ताइक्वांडो चैंपियन
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Luxury Car, Kind Gesture, Disabled Child, Heartwarming Video, Selfi Stick
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com