विज्ञापन

दिल्ली के तिमारपुर और सीलमपुरी में मर्डर, नाबालिग समेत दो लोगों को चाकू गोदकर हत्या

राजधानी दिल्ली में बुधवार रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में 16 साल के नाबालिग समेत 2 युवकों की मौत हो गई.

दिल्ली के तिमारपुर और सीलमपुरी में मर्डर, नाबालिग समेत दो लोगों को चाकू गोदकर हत्या
सीलमपुर में लकी (नीली टीशर्ट) और तिमारपुर में दिलावर सिंह की हत्या.
NDTV

दिल्ली में नाबालिग समेत दो लोगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई और दोनों हत्याएं बुधवार रात को अलग-अलग इलाके में हुई हैं. नाबालिग की हत्या उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र के गौतमपुरी इलाके में हुई है. वहीं, तिमारपुर इलाके में अन्य युवक को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया, वह जिम से लौट रहा था.

पहला मामला

गौतमपुरी में 16 वर्षीय नाबालिग लकी को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जिम से लौट रहे युवक की चाकू से गोद कर हत्या

पुलिस के अनुसार, तिमारपुर इलाके में संजय बस्ती निवासी दिलावर उर्फ बाबू (25) की चाकू गोदकर हत्या कर दी. दिलावर पेशे से ड्राइवर था. परिजनों के मुताबिक, वह निजी तौर पर ड्राइविंग का काम करता था और कभी-कभी तिमारपुर विधानसभा के विधायक सूर्य प्रकाश खत्री के भतीजे के यहां भी गाड़ी चलाने के लिए जाया करता था. प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है. दिलावर अपने दोस्त गौरव के साथ जिम से वापस घर लौट रहा था. जब दोनों संजय बस्ती स्थित चौधरी फतेह सिंह मार्ग की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी तीन लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दिलावर पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में दिलावर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दिलावर को तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर राजस्थान रवाना हो गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग करने वालों का एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder In Delhi, Delhi Crime News, Seelampur Murder, Timarpur Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com