विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

ग्रेटर नोएडा के मॉल में उत्तराखंड के बीजेपी विधायक की हत्या की कोशिश!

बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने कासना पुलिस थाने में दर्ज कराया हत्या के प्रयास का मामला

ग्रेटर नोएडा के मॉल में उत्तराखंड के बीजेपी विधायक की हत्या की कोशिश!
उत्तराखंड के बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव सिंह.
  • 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के वेनिस मॉल में घूमने गए थे
  • नहर में नौकायन के दौरान मॉल के कर्मियों ने नाव पलट दी
  • रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही पुलिस
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में कथित रूप से बीजेपी के एक एमएलए की हत्या का प्रयास किया गया.उत्तराखंड के बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने इस बारे में कासना पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है.

कुंवर प्रणव सिंह ने बुधवार की रात में कासना थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कराया है. इसमें मॉल के कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया है.

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुंवर प्रणव सिंह ने थाना कासना में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 फरवरी को वह ग्रेटर नोएडा स्थित वेनिस मॉल में घूमने आए थे. उनका आरोप है कि वह मॉल में बनी नहर में नौकायन कर रहे थे. इसी दौरान मॉल के कर्मचारी मोहित एवं अन्य लोगों ने उनकी हत्या करने के लिए उनकी नाव पानी में पलट दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunwar Pranav Singh Champion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com