विज्ञापन

पंजाब: तरन तारन में दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल

तरन तारन में शादी समारोह के दौरान अज्ञात हमलावरों ने AAP सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी.

पंजाब: तरन तारन में दिनदहाड़े सरपंच की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई घायल
  • पंजाब के तरनतारन जिले में सिद्धू फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या हुई
  • अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े हरपिंदर सिंह पर फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई
  • हमले में हरपिंदर सिंह के चाचा के बेटे जर्मनजीत सिंह भी गंभीर घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:

पंजाब के तरन तारन में बुधवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया गया. जानकारी के मुताबिक बठिंडा–तरन तारन नेशनल हाईवे स्थित सिद्धू फार्म में चल रहे एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : पंजाब में दुल्हन पर उड़ाए 8 करोड़ रुपए के नोट? ये है इस वायरल VIDEO की हकीकत

विवाह समारोह में घुसे हमलावर, मौके पर ही मौत

गांव ठठियां महंतां के आम आदमी पार्टी के वर्तमान सरपंच हरपिंदर सिंह एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धू फार्म हाउस पहुंचे थे. इसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. हमले में उनके साथ बैठे उनके चाचा के बेटे जर्मनजीत सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस जांच में जुटी, दूसरी बड़ी वारदात

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह AAP सरपंच पर ऐसी दूसरी वारदात है. इससे पहले भी अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान AAP के एक अन्य सरपंच की हत्या कर दी गई थी.

अकाली दल नेता ने AAP को घेरा

अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने सरंपच की मौत पर आप सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि अब AK 47 से कत्ल शुरू होने शुरू हो गए हैं. जब मुख्यमंत्री के दाएं-बाएं वाले ही सुरक्षित नहीं तो बाकि पंजाब के लोगों का क्या हाल होगा.  ये मुख्यमंत्री और डीजीपी पंजाब का फेलियर है. कार्यकारी डीजीपी होने के कारण वह राज्य में अमन कानून की स्थिति को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, क्यूंकि वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए मोगा जैसी आप की रैलियों में जा रहे हैं. यह सरहदी राज्य है यहां परमानेंट डीजीपी चाहिए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com