विज्ञापन

एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला के सिर में मारी गोली, तरनतारन में CCTV में कैद खौफनाक घटना

वारदात के समय आरोपी ने रूबी पर कई राउंड फायर किए, जिनमें से गोली उसके सिर में जा लगी. यह पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर रही है.

एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला के सिर में मारी गोली, तरनतारन में CCTV में कैद खौफनाक घटना
  • पंजाब के तरन तारन जिले के कस्बा पट्टी में एक युवक ने नवविवाहिता रूबी मेहरा के सिर में गोली मार दी
  • आरोपी करण ने शादी से पहले भी रूबी को परेशान किया था और शादी के बाद अधिक परेशान करने लगा था
  • घटना का पूरा वीडियो इलाके के CCTV कैमरों में कैद हो गया है, पुलिस फुटेज के आधार पर तलाशी कर रही है

पंजाब के जिला तरन तारन के कस्बा पट्टी में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने एक नवविवाहिता को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. पीड़ित महिला की पहचान गार्डन कॉलोनी, पट्टी निवासी रूबी मेहरा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, रूबी की शादी अभी कुछ महीने पहले ही हुई थी. आरोपी की पहचान करण निवासी पट्टी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि करण शादी से पहले भी रूबी को लगातार परेशान करता था. रूबी की शादी हो जाने के बाद वह और भी ज्यादा आपा खो बैठा और उसे यह शादी बर्दाश्त नहीं हुई, जिसके चलते उसने इस घातक हमले को अंजाम दिया.  

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वारदात के समय आरोपी ने रूबी पर कई राउंड फायर किए, जिनमें से गोली उसके सिर में जा लगी. यह पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर रही है.

हालत गंभीर, अमृतसर रेफर

गोली लगने के बाद रूबी को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है. वर्तमान में रूबी की हालत नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी की जंग लड़ रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी करण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं. सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tarn Taran Shooting Incident, Patti Newly Married Woman Shot, Obsessed Youth Attacks Woman Punjab, CCTV Captures Shooting In Tarn Taran, Ruby Mehra Shooting Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com